Categories: खेल

IPL 2021: 12 करोड़ में बिका ऑटो ड्राइवर बेटा, गली ब्यॉज के अरमानों को लगे पंख!

<p>
तेजी से बदलते भारत के नतीजे सामने आ रहे हैं। एक ओर ऑटो ड्राइवर की बेटी मान्या सिंह मिस इंडिया का रनर अप बनती है तो वहीं एक ऑटो ड्राइवर का बेटा आईपीएल 2021 (IPL 2021) में  सिलेक्ट हो कर 'गली ब्यॉज' के सपनों को पंख लगा रहा है। आईपीएल में सिलेक्ट होने वाले इस युवक का नाम चेतन सकारिया है।</p>
<p>
इंडियन क्रिकेट लीग (IPL 2021) की बदौलत चेतन सकारिया (Chetan Sakariya)  की जिंदगी बदल गई। सकारिया के पिता टेंपो ड्राइवर हैं। आईपीएल 2021के सीजन की नीलामी में गुजरात के एक छोटे कस्बे के रहने वाले सकारिया को राजस्थान रायल्स ने पहले राउंड की बोली में खरीद लिया है। सकारिया को 1करोड़ 20लाख रुपये का ऑफर मिला हे</p>
<p>
गुजरात के सौराष्ट्र से खेलने वाले बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन की उम्र 28साल है। चेतन के लिए आर्थिक तंगी एक एक चुनौती जैसी थी। उनके पिता वरतेज (गुजरात) में टेंपो चलाते थे। दो साल पहले उन्होंने यह काम छोड़ दिया था। पांच साल पहले तक उनके घर में टीवी तक नहीं था। सकारिया मैच देखने के लिए अपने दोस्त के घर या टीवी के शोरूम में जाते थे।</p>
<p>
सकारिया ने पिछले साल अपने पहले रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने में सौराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब सौराष्ट्र ने बंगाल को हराया था। उन्होंने 15प्रथम श्रेणी और 16टी 20मैच खेले हैं। सकारिया पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ बतौर नेट गेंदबाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे। यहां उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ साइमन कैटिच और माइक हेसन को काफी प्रभावित किया था। सकारिया का कहना है कि अब जब उन्हें यह पैसा मिलेगा, तो सबसे पहले वह राजकोट शहर की अच्छी कॉलोनी में घर खरीदेंगे।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago