Hindi News

indianarrative

IPL 2021: 12 करोड़ में बिका ऑटो ड्राइवर बेटा, गली ब्यॉज के अरमानों को लगे पंख!

IPL 2021 Chetan Sakariya Rajasthan Royals

तेजी से बदलते भारत के नतीजे सामने आ रहे हैं। एक ओर ऑटो ड्राइवर की बेटी मान्या सिंह मिस इंडिया का रनर अप बनती है तो वहीं एक ऑटो ड्राइवर का बेटा आईपीएल 2021 (IPL 2021) में  सिलेक्ट हो कर 'गली ब्यॉज' के सपनों को पंख लगा रहा है। आईपीएल में सिलेक्ट होने वाले इस युवक का नाम चेतन सकारिया है।

इंडियन क्रिकेट लीग (IPL 2021) की बदौलत चेतन सकारिया (Chetan Sakariya)  की जिंदगी बदल गई। सकारिया के पिता टेंपो ड्राइवर हैं। आईपीएल 2021के सीजन की नीलामी में गुजरात के एक छोटे कस्बे के रहने वाले सकारिया को राजस्थान रायल्स ने पहले राउंड की बोली में खरीद लिया है। सकारिया को 1करोड़ 20लाख रुपये का ऑफर मिला हे

गुजरात के सौराष्ट्र से खेलने वाले बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन की उम्र 28साल है। चेतन के लिए आर्थिक तंगी एक एक चुनौती जैसी थी। उनके पिता वरतेज (गुजरात) में टेंपो चलाते थे। दो साल पहले उन्होंने यह काम छोड़ दिया था। पांच साल पहले तक उनके घर में टीवी तक नहीं था। सकारिया मैच देखने के लिए अपने दोस्त के घर या टीवी के शोरूम में जाते थे।

सकारिया ने पिछले साल अपने पहले रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने में सौराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब सौराष्ट्र ने बंगाल को हराया था। उन्होंने 15प्रथम श्रेणी और 16टी 20मैच खेले हैं। सकारिया पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ बतौर नेट गेंदबाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे। यहां उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ साइमन कैटिच और माइक हेसन को काफी प्रभावित किया था। सकारिया का कहना है कि अब जब उन्हें यह पैसा मिलेगा, तो सबसे पहले वह राजकोट शहर की अच्छी कॉलोनी में घर खरीदेंगे।