Hindi News

indianarrative

सोशल मीडिया पर धुंआ उड़ा रखा है धोनी की आतिशी पारी ने, आखिरी 4 गेंदों पर 16 रन मुंबई इंडियन से छीनी जीती, देखें वीडियो

धोनी की आतिशी पारी का वीडियो वायरल

IPL 2022  में गुरुवार रात हुए मुकाबले में एमएस धोनी ने आतिशी पारी खेलकर साबित कर दिया कि वो आज भी दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर हैं। धोनी ने आखिरी ओवर की चार गेंदों में 16 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ली।

इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने भी 16 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। रॉबिन उथप्पा (30) और अंबाती रायडू (40) की समझबूझ भरी पारियों ने टीम की गाड़ी आगे जरूर बढ़ाई लेकिन जरूरी रन रेट बढ़ता गया। एक वक्त चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंद पर 48 रन की दरकार थी और उसके 6 विकेट गिर चुके थे। क्रीज पर धोनी और प्रिटोरियस 2-2 रन बनाकर मौजूद थे। यहीं से इन दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और टीम को जीत के नजदीक लेकर आए।

मैच के आखिरी ओवर में जब 6 गेंद पर 17 रन की जरूरत थी, तभी प्रिटोरियस (22) अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में मैच जीताने की पूरी जिम्मेदारी अब धोनी पर थी। चेन्नई को जीत के लिए चार गेंद पर 16 रन बनाने थे और पिच पर धोनी और जयदेव उनादकट आमने-सामने थे। धोनी पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका, तीसरी पर दो रन निकालकर मैच को आखिरी गेंद तक ले गए। आखिरी गेंद पर उन्होंने जोरदार चौका जड़कर जीत चेन्नई की झोली में डाल दी। आखिरी ओवर में धोनी की इस आतिशी पारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मैच फिनिश करने के बाद जब धोनी पैवेलियन वापस लौट रहे थे तो सीएसके के कप्तान जडेजा ने झुक कर अभिवादन किया। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

मैच के अंत में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने धोनी की तारीफ में कसीदे कढ़े और कहा है कि हम जानते हैं वो धोनी हैं। हमेशा कूल रहते हैं और आखिरी समय में कुछ भी कर सकते हैं। वो प्रतिद्वंदी से जीत छीन सकते हैं। हालांकि हमने उन पर आखिरी समय तक दबाव बनाए रखा। इसके बावजूद उन्होंने 4 गेंदों में शानदार 16 रन बनाकर मैच फिनिश कर दिया।