Hindi News

indianarrative

अमेरिका में MS Dhoni का क्रेज, पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के साथ गोल्फ खेलते वीडियो वायरल।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ MS Dhoni

अमेरिका पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni का बुखार जैसे चढ़ गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोनी का गोल्फ खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी ने न्यू जर्सी में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलते देखे गए। वीडियो में धोनी को गोल्फ की गेंद को गोले की ओर मारते हुए देखा जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni वैसे तो मीडिया से बहुत दूर रहते हैं, लेकिन वह अपने कामों से लगातार चर्चा का विषय बने रहते हैं। धोनी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। यहां अलकराज का टेनिस मैच देखते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) को संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया। धोनी ने न्यू जर्सी में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए।

धोनी ने खिंचवाई ट्रंप के साथ तस्वीर

सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है,जिसमें धोनी को गोल्फ की गेंद को गोले की ओर मारते हुए देखा जा सकता है, जबकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति उस शॉट को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने अपने लंबे बालों वाले लुक में ट्रंप के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई।

यूएस ओपन का मैच देखते वायरल हुआ धोनी का वीडिया

वहीं, एमएस धोनी गुरुवार को यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कार्लोस अलकराज का मैच देखते हुए देखे गए थे। दोनों टेनिस सितारों के बीच 2 घंटे और 30 मिनट की भिड़ंत के बीच एक कूलिंग ब्रेक के दौरान, धोनी को आर्थर ऐश स्टेडियम के स्टैंड में अलकराज के पीछे बैठे देखा गया।

यह भी पढ़ें-Shakib Al Hasan की पत्नी की खूबसूरती के सामने बॉलीवुड की हीरोइन है फेल!