Hindi News

indianarrative

IPL 2022: धोनी की एक चाल से चारों खाने हुए चित्त, एक-एक खिलाड़ी पर पड़ेगा असर

Courtesy Google

26 मार्च से आईपीएल 2022 शुरु होने वाला है। पहला मुकाबला चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा। इस बार कोरोना की वजह से लीग मैच महाराष्ट्र में कराए जा रहे हैं और वही क्वालीफायर अहमदाबाद में होंगे। महाराष्ट्र के पुणे में 15 और मुंबई में 55 मैच होंगे। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी प्रैक्टिस के लिए मुंबई की पिचों को ज्यादा वरियता दी है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बात करें तो चेन्नई इस समय सूरत की मैदान पर अपनी प्रैक्टिस कर रही है। ऐसे में सभी के सामने भी ये सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर धोनी ने अपनी प्लानिंग चेंज क्यों की?

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएगी मोदी सरकार,  46260 रु मिलेगी सैलरी, मिलेगा फिटमेंट फैक्टर

बाकी की 9 टीमें मुंबई के किसी ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही है वहीं धोनी ने दूसरे राज्य के ग्राउंड को अहमियत दी। दरअसल इसका जवाब दिया है चेन्नई सुपर किंग्स के कोच फ्लेमिंग ने। फ्लेमिंग ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि जहां सारी टीमें मुंबई में ही प्रैक्टिस कर रही हैं तो ऐसे में प्रैक्टिस में थोड़ा सा बाधा आ सकता है। इसलिए धोनी ने फिर मुंबई के ही वातावरण के अनुसार दूसरे शहर को चुना। जो कि सूरत मिला। सूरत की दूरी भी केवल 250 से 300 किलोमीटर है और यहां की लाल मिट्टी और मौसम एक जैसा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना की चूक, अपनी ही मिसाइल हुई बेकाबू, हुआ भीषण धमाका, थर्राया सियालकोट मिलिट्री बेस का इलाका

साथ ही आगे फ्लेमिंग कहते हैं कि प्रैक्टिस करना आईपीएल टीमों के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि बिना प्रैक्टिस के अगर मैच होते हैं तो खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फॉर्म पर काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह फैसला एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। क्योंकि जहां दूसरी टीमें एक ही जगह प्रैक्टिस करने में लगी हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी एक अलग स्थान पर अपनी टीम को लेकर गए हैं।