Hindi News

indianarrative

MI vs DC: पंत ने जीता टॉस, दिल्ली पहले करेगी गेंदबाजी, दोनों टीमों में हुआ 1-1 बदलाव

IPL 2021

IPL 2021में आज फिर से डबल हेडर है, जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है।  दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीम ने एक-एक बदलाव किया है। दिल्ली में ललित यादव के स्थान पर पृथ्वी शॉ और मुंबई में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को पलेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

आज के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए जीत बेहद जरूरी है। क्योंकि अब एक हार उनके प्लेऑफ में पहुंचने का खेल बिगाड़ सकती है। दूसरी ओर दिल्ली की टीम को प्लेऑफ का टिकट मिल चुका है। इसलिए उसकी कोशिश बस टॉप 2में बने रहने की होगी। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए अब सारे दांव उसके अपने ही हाथ में है। अगर वो अपने मुकाबले जीतती गई प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर-नाइल, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरॉन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्तजे, आवेश खान, कैगिसो रबाडा।