Hindi News

indianarrative

MI vs KKR: KKR ने मुंबई इंडियंस को 155 रनों पर ही समेटा- कोलकाता के गेंदबाजों का शानदर प्रदर्शन

KKR ने मुंबई इंडियंस को 155 रनों पर ही समेटा

IPL 2021: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में IPL 2021 सीजन के 34वें मैच के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त शुरुआत की। MI के कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी ने 78 रनों की साझेदारी की और केकेआर के सामने 155 रनों का टारगेट दिया है।

केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को ज्वाइन कर लिया है। पिछले मैच में मुंबई को धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने मात दी थी इसलिए ये मैच MI के लिए काफी जरूरी है।

MI vs KKR की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, सौरभ तिवारी. क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर और एडम मिल्न.

कोलकाता नाइट राइडर्स

ऑयन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और लॉकी फर्ग्यूसन.