Hindi News

indianarrative

IPL 2022 Retention में जमकर बरसे पैसे- ये खिलाड़ी हुए मालामाल- देखिए किसे कितना मिला

देखिए कौन किस टीम में और किसकी झोली में आया सबसे ज्यादा पैसा

अगले साल होने वाले आईपीएल के 15वें सीजन से पहले रिटेंशन की प्रक्रिया 30नवंबर को खत्म हो गई। अगले साल आईपीएल में 8की जगह 10टीमें होंगी। लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमें पहली बार लीग में हिस्सा लेंगी। आईपीएल 202 2रिटेंशन के तहत सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिन खिलाड़ियों को रिटने किया गया है उनमें विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केन विलियमसन जैसे बड़े नाम रिटेन हुए हैं वहीं राशिद खान, डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ऑयन मॉर्गन, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज किया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Retention के बीच बड़ी खबर, इन खिलाड़ियों को तोड़ने की कोशिश कर रही ये फ्रेंचाइजी

4 टीमों ने अपने सभी 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइजर्स और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 खिलाड़ी अपनी टीम में बरकरार रखे। वहीं आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने 3-3 खिलाड़ी रिटेन किए। सबसे कम 2 खिलाड़ी पंजाब किंग्स ने अपने साथ बरकरार रखे।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और काइरन पोलार्ड शामिल हैं। सबसे ज्यादा रोहित शर्मा कोपैसा मिलाग है 16 करोड़ रुपए। बुमराह को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया और सूर्यकुमार यादव को काइरन पोलार्ड से भी ज्यादा पैसा दिया जा रहा है। सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रुपये मिलेंगे तो वहीं, काइरन पोलार्ड को सिर्फ 6 करोड़ से संतोष करना होगा।

RCB

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। कोहली को यीम 15 करोड़ रुपए देगी जो कि, रोहित शर्मा से कम है। ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स

धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया है और धोनी से ज्यादा टीम जड़ेजा पर पैसे खर्च कर रही है। जडेजा को 16 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। धोनी 12 करोड़, मोइन अली 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें ऋषभ पंत को 16 करोड़ मिलेगं, अक्षर पटेल को 9 करोड़, पृथ्वी शॉ को 7.50 करोड़ और एनरिक नॉर्खिया को 6.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को रिटेन किया है। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल 12 करोड़ में रिटेन हुए। वहीं वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती 8-8 करोड़ में रिटेन किए गए। सुनील नरेन को महज 6 करोड़ में टीम के साथ बरकरार रखा गया है।

राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स ने सभी को चौंकाते हुए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया। टीम ने कप्तान संजू सैमसन-14 करोड़, जोस बटलर-10 करोड़ और यशस्वी जायसवाल- 4 करोड़ रुपये में रिटेन हुए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद-पंजाब किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 खिलाड़ी रिटेन किए जिनमें केन विलियमसन (14 करोड़ रुपये) अब्दुल समद (4 करोड़ रुपये) और उमरान मलिक(4 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Retention: घट गई विराट कोहली और धोनी की सैलरी

पंजाब किंग्स

पंजाब ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया। मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ रुपये मिलेंगे वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।