Hindi News

indianarrative

T20 WC: धोनी के फैन आसिफ अली ने चार छक्का मार किया बंदूक सेलिब्रेशन, भड़क गया ‘तालिबान’

T20 WC

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में अपना तीनों मैच जीत चुका है। तीसरे मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया। इस मैच के हीरो रहे आसिफ अली जिन्होंने सिर्फ 7 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। इनमें चार छक्के शामिल रहे। आसिफ ने चारों छक्के पारी के 19वें ओवर में लगाए। इसके बाद उन्होंने गन शॉट स्टाइल में सेलिब्रेट किया। कुछ इसी तरह का सेलिब्रेशन टीम इंडिया के पूर्व स्टार और मौजूदा समय में मेंटोर की भूमिका निभा रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 15 साल पहले किया था।

 

अब इस सेलिब्रेशन से तालिबान भड़क गया है। श्रीलंका में अफगानिस्तान के राजदूत एम। अशरफ हैदरी जश्न मनाने के इस तरीके पर भड़क गए हैं। आसिफ ने मैच के आखिरी में अपने बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ा था। यही बात हैदरी को पसंद नहीं आई और उन्होंने शनिवार को आसिफ की ट्विटर पर आलोचना की है। उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान के मुख्य खिलाड़ी की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को बंदूक दिखाना आक्रामकता की शर्मनाक हरकत है। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने उन्हें और उनकी टीम को कड़ी चुनौती दी। सभी बातों से ऊपर खेल एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, दोस्ती और शांति के लिए है।

इस तस्वीर पर विवाद होने के बाद से आसिफ अली की तस्वीर के साथ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ मैच में शतक के बाद गनशॉट सेलिब्रेशन किया था। उस समय सोशल मीडिया अपने परवान पर नहीं था, लेकिन मेन स्ट्रीम मीडिया में धोनी का वह सेलिब्रेशन खूब मशहूर हुआ था।

 

अफगानिस्तान के राजदूत के ट्वीट के अलावा भी कुछ और लोगों ने आसिफ की आलोचना की लेकिन कई लोगों ने उनका समर्थन किया। पाकिस्तान के अखबार डॉन के खेल पत्रकार अब्दुल गफ्फार ने हैदरी को जवाब देते हुए लिखा कि वह खेल और राजनीति को दूर रखें। उन्होंने लिखा, ” धोनी ने भी इसी तरह श्रीलंका के खिलाफ शतक का जश्न मनाया था लेकिन श्रीलंका में दिमाग था और वह अच्छी भावना से क्रिकेट खेल रही थी। खेल और राजनीति को मिक्स मत कीजिए।