Hindi News

indianarrative

IND vs NZ: रोहित शर्मा को सैल्यूट करने पर दीपक चाहर ने किया मजबूर, लगाया ऐसा सिक्सर देखता रह गया न्यूजीलैंड

courtesy google

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर खेले गए सीरीज के आखिरी टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीत हासिल की। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने एक बार फिर टॉस जीता औरपहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी के बीच के ओवरों में भारत मे लोअर-ऑर्डर के बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया और रोहित ने भी खुद का इसका पूरा मजा लिया।

यह भी पढ़ें- भारत पर 'हमले' की गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह के बयान से मानसिक संतुलन खो बैठा इमरान खान! 

ऐसा ही एक लम्हा कैमरे पर कैद हो गया जब दीपक चाहर के सिक्स के बाद रोहित उन्हें सैल्यूट करने लगे। चाहर ने एडम मिल्ने के आखिरी ओवर में ऐसा ही एक सिक्स लगाया। दीपक ने मिल्ने की गेंद पर फ्लैट-बैट से सिक्स लगाया और गेंद लॉन्ग ऑन स्टैंड्स में गई। चाहर न ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 8 गेंद पर 21 रन बनाए और नाबाद रहे। भारत ने 7 विकेट पर 184 रन बनाए। एक समय पर भारत का स्कोर 16.1 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन था। चाहर ने ओवर की शुरुआत दो चौकों के साथ की और अंत में मिलने के ओवर में 19 रन बटोरे।

यह भी पढ़ें- अगले 13 महीने इन चार राशि वाले लोगों पर होने वाली धन की बरसात, 12 साल बाद बृहस्पति देव ने शनि से मिलाय हाथ, अब बरसाएंगे कृपा

दीपक चाहर की पारी ने भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इससे पहले हर्षल पटेल ने भी 11 गेंद पर 18 रन बनाए थे। उन्होंने लॉकी फर्ग्युसन के आखिरी ओवर में सिक्स लगाया था। इससे पहले, रोहित शर्मा ने 31 गेंद पर 56 और ईशान किशन, जिन्हें केएल राहुल की जगह शामिल किया गया था, ने 29 रन बनाए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े थे। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में मिशेल सैंटनर कप्तानी कर रहे थे।