Hindi News

indianarrative

अगले 13 महीने तक इन राशि वाले लोगों पर होगी धन की बरसात, उद्धार के लिए बृहस्पति देव ने शनि से मिलाया हाथ

courtesy google

ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है। इन राशियों में ग्रह के गोचर का विशेष महत्व होता है। एक राशि से दूसरी राशि में किसी ग्रह का प्रवेश करना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। 21 नवंबर को बृहस्पति देव ने शनि की राशि मकर में प्रवेश किया। ये गोचर करीब 12 साल बाद हुआ। इस राशि में बृहस्पति देव करीब 13 महीने तक रहेंगे। गुरु का गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान इन राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे। चलिए आपको बताते है कि किन राशियों के लिए गुरु का गोचर वरदान साबित होगा।

मेष- गुरु का गोचर मेष राशि के नौवें भाव में होगा। इस दौरान आपके ज्ञान और धन में वृद्धि के योग बनेंगे। बिगड़े कामों में सफलता हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मिथुन- गुरु मिथुन राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। गुरु गोचर काल में तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए गुरु गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गंभीर मुद्दों को सुलझाना आपके लिए आसान होगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए गुरु गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार बनेंगे।