Hindi News

indianarrative

Russia की Lesbian टेनिस स्टार Daria Kasatkina का धमाकेदार खुलासा, Putin को लेकर कही ये बड़ी बात

रूस की स्टार खिलाड़ी हैं लेस्बियन

रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी डारिया कसाटकिना ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि, वो लेस्बियन हैं और वो किसी के साथ डेट कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह महिला फिगर स्केटर नतालिया जाबियाको के साथ रिलेशनशिप में है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने रोते हुए यह भी कहा कि, उन्हें नहीं पता है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन उन्हें अपने घर लौटने देगे या नहीं। क्योंकि 2013 के बाद रूस के कानूनों में संशोधन किए गए हैं जिसके बाद से ही लेस्बियन और गे कम्युनिटी के लोग अक्सर निशाने पर रहते हैं।

डारिया कसाटकिना दुनिया की टॉप टेनिस खिलाड़ी की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। उन्होंने एक रूसी ब्लॉगर को बताया कि, वह एक महिला फिगर स्केटर नतालिया जाबियाको के साथ रिश्ते में हैं। कसाटकिना ने इंटरव्यू के बाद दोनों की एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। कसाटकिना ने रूस की स्थिति के खिलाफ बात करते हुए कहा कि वह अपने गृह देश में अपनी प्रेमिका के साथ कभी हाथ नहीं पकड़ पाएंगी, यहां ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि, किसी के समलैंगिक होने या बनने की यह धारणा हास्यास्पद है।

मुझे लगता है कि इस दुनिया में स्ट्रेट होने से आसान कुछ भी नहीं है। अगर मेरे लिए आसान होता तो समलैंगिक होने का चयन कभी नहीं करती। कोई भी नहीं करेगा और खासकर रशिया में तो बिल्कुल भी नहीं। ऐसा करके अपनी लाइफ मुश्किल बनाना है, लेकिन अब क्या कर सकते हैं। इसके आगे उन्होंने रोते हुए कहा कि, उन्हें नहीं लगता है कि रशिया में रहना उनके लिए आसान होगा। हो सकता है उन्हें अपने घर भी नहीं जाने दिया जाए।

गौरतलब हो कि, 1993में रूस में समलैंगिक संबंधों को अपराध से मुक्त कर दिया गया था, लेकिन हाल के वर्षों में इसमें बदलाव हुआ है। द काउंसिल फॉर ग्लोबल इक्वेलिटी के अनुसार, 2013में देश ने  'गे प्रोपेगेंडा' कानून पारित किया गया है। जिसका उपयोग एलजीबीटी (LGTBQ) समुदाय को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है।

बता दें कि, डारिया कसाटकिना दुनिया भर में अपने बेहतरीन खेल के लिए पहचानी जाती हैं। इस वक्त दुनियाभर में वो 12वें स्थान हैं। 25 वर्ष की डायरिया इससे पहले अपने देश एकल में चार बार खिताब जिता चुकी हैं और वो हर मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए पहचानी जाती हैं। डायरिया कसाटकिना लेसबियन (समलैंगिक) हैं। उन्होंने समलैंगिकता को लेकर भी अपने देश पर सवाल खड़े किए थे।