Hindi News

indianarrative

T20 World Cup 2021: पाक खिलाड़ी रिजवान ने खेल के दौरान पर पढ़ी मैदान में नमाज, अल्लाह से मांगी जीत की दुआ, देखें Video

courtesy google

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 7 विकेट से हराया। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने मिलकर पाकिस्तान को 10 विकेटों से ऐतिहासिक जीत दिला दी। रिजवान ने 79 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर बाबर ने 68  रन की पारी खेली। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान ने भारत को हराया है।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिकhttps://fb.watch/8RXWJZJEbz/

इस बीच मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान रिजवान मैदान पर नमाज पढ़ते नजर आए। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर रिजवान का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- अल्लाह उस सिर को किसी और के आगे झुकने नहीं देता जो उसके सामने झुकता है।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by ICC (@icc)

एक दूसरे वीडियो में भारत से जीतने के बाद मोहम्मद रिजवान की खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। जीत के बाद रिजवान ने भारतीय कप्तान कोहली ने हाथ मिलाया और उनसे गले लगकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। विराट कोहली भी रिजवान के जेस्चर से खुश नजर आए। पाकिस्तान के क्रिकेटर सलमान बट ने भी इसपर रिएक्ट किया है। इतना ही नहीं भारत को हराने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया के मेंटॉर धोनी के साथ बातचीत भी करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर जीत के बाद की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।