Hindi News

indianarrative

Virat Kohli ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Virat Kohli ने रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले काफी समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनपर किसी की बूरी नजर लग गई है। पिछले कई मैचों में विराट का जलवा देखने को नहीं मिला जिसके चलते उनके हाथ से कप्तानी भी चली गई। इसके साथ ही लोगों को लगा था कि आईपीएल में विराट कोहली के बल्ले से धुंआधार रन निकलेगा लेकिन, यहां भी उनके फैंस को निराश होना पड़ा रहा है। इस बीच विराट कोहली टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से मात देकर सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 33 गेंदों पर 30 रोन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसी छक्के के साथ कोहली अब भारत के दूसरे सिक्सर किंग बन गए हैं। कोहली टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले रैना टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे। कोहली ने 2007 से अब तक 336 मैचों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं। RCB और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट T20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित इस मामले में दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं।

रैना के भी इतने ही मैचों में 325 छक्के हैं, लेकिन अब विराट उनसे आगे निकल गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 356 मैचों में अब तक 310 छक्के लगा चुके हैं। धोनी टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा की बात करें तो वो इस वक्त टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित 379 मैचों की 366 पारियों में अब तक 429 छक्के लगा चुके