Hindi News

indianarrative

Lords में जब 28 साल बाद भारत ने लहराया था अपना तिरंगा,ये खिलाड़ी बने से ‘हीरो ऑफ दि लॉर्ड्स’।

Lords में जब 28 साल बाद भारत ने लहराया था तिरंगा।

इंग्लैंड का ऐतिहासिक Lords स्टेडियम जहां पूरे 28 साल बाद भारत ने लहराया था परचम। कैप्टन कूल नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत नित नई इबारत लिख रहा था। 2014 में भारत ने धोनी  कप्तानी में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले स्टेडियम लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 1986 के बाद पहली बार जीत दर्ज की थी। भारत के लिए इशांत शर्मा ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए और वो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने और इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड में 28 सालों बाद इतिहास रचा।

बैटिंग ऑर्डर रहा फ्लॉप

सबसे पहले इंग्लैंड टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारतीय टीम पहली पारी में 91.4 ओवर में 295 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी। ऐसे में टीम का बैटिंग आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा था और अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane ने दमदार शतक जड़ा था। रहाणे ने 150 गेंदों में 103 रन की पारी में 66.88 के स्ट्राइक रेट से 15 चौके और 1 छक्का जड़ा था। इसके अलावा विराट कोहली Virat Kohli 25 और कप्तान धोनी Dhoni 1 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

भुवनेश्वर कुमार के 6 विकेट-

वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी में एंडरसन Anderson ने पहली पारी में 4, ब्रॉड ने 2 और स्टोक्स ने भी भारत के दो बल्लेबाजों को पैवेलियन रवाना किया। साथ ही इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि स्कोर बहुत बड़ी नहीं थी,बावजूद भारतीय टीम से तो कहीं बेहतर माना ही जा रहा था। सबसे ज्यादा गैरी बैलेंस ने 110 रन की पारी खेली थी। भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार Bhuvneshwar Kumar ने सबसे ज्यादा पहली पारी में 6 इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

दूसरी पारी में भारत की अच्छी बल्लेबाजी

भारत की ओर से दूसरी पारी शानदार रही।  भारत की ओर से मुरली विजय ने 95 रन बनाए,जबकि जडेजा ने 68 और भुवनेश्वर कुमार ने 53 रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 342 रन का टारगेट रखा।

दूसरी पारी में इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन

वहीं,दूसरी पारी में इंग्लैंड के जो रूट (Joe Root) ने 66 रन के साथ अर्धशतक बनाया था। ऐसे में 223 रन पर पूरी टीम वापस लौट गई। भारत के लिए इशांत शर्मा Ishant Sharma ने 7 विकेट लिए और वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने, जिसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड में 28 सालों बाद इतिहास रचा।

यह भी पढ़ें-Harmanpreet Kaur की रिकॉर्ड पारी के बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट में आई थी क्रांति!