500 वर्षो बाद मंदिर निर्माण की घड़ी आई, अयोध्या में दिखे दीपावली का दृश्य : योगी

अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रस्तावित भूमि पूजन व शिलान्यास को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। इस कड़ी में वह शनिवार को अयोध्या पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की शुभ बेला आई है, ऐसे में अयोध्या में दीपावली जैसा दृश्य दिखाई देना चाहिए। योगी अयोध्या के कारसेवकपुरम में संतों के साथ पार्टी पदाधिकारियों व ट्रस्ट के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमें इस अवसर को वैश्विक उत्सव का स्वरूप देना होगा। अयोध्या में दीपावली जैसा दृश्य दिखाई देना चाहिए। लोग अपने घरों में और संत महंत अपने मंदिरों में घी के दीपक जलाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष व लाखों बलिदानों के बाद यह शुभ घड़ी आई है। इसको उत्सव के रूप में मनाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सभी लोगों की उत्सव में प्रत्यक्ष भागीदारी सम्भव नहीं है, लेकिन दूरदर्शन पर भूमि पूजन का सजीव प्रसारण होगा। सभी लोग अपने घरों से ही इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन सकेंगे।

उन्होंने संतों से आग्रह किया कि कोरोना संकट के कारण सभी संतों को भूमि पूजन में आमंत्रित नहीं किया जा पा रहा है। इस कारण जिन संतों के नाम से आमंत्रण ट्रस्ट की ओर से भेजा जाए वही संत आयोजन में पधारें और शिष्य या अन्य साधुओं को साथ न लाएं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या को इस तारीख में ऐसा सजाया जाए जैसे कि राम का राज्याभिषेक हो रहा है। इस दौरान अयोध्या के सभी मंदिर और घरों में दीपक जलाया जाएं और प्रसाद का वितरण हो। भजन कीर्तन और आरती का पाठ हो। पूरी तरह साफ सफाई हो। बिल्कुल एक उत्सव जैसा माहौल हो। इस पर सब संतों ने एक स्वर में हामी भरी है।.

राकेश सिंह

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago