Hindi News

indianarrative

Women In Radical Islam Part 1: कट्टरपंथी मुसलमान महिलाओं को कब देंगे आजादी ?

अगस्त 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। इस कब्जे का सबसे ज्यादा असर अगर किसी पर पड़ा तो वो हैं महिलाएं। तालिबान वापस तो लौटा लेकिन अपना असल मुखौटा छुपा रहा था कि वो अब पहले जैसे क्रूर नहीं रह गया है। लेकिन, महिलाओं को लेकर तालिबान के वादे सारे झूठे निकलें। महिलाओं के लिए शिक्षण संस्थाएं बंद कर दिया, सार्वजनिक जगह पर महिलाओं को बुर्का न पहनने पर पीटा गया और अब भी यह सिलसिला जारी है। यहां तक कि बिना पुरुष के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जा सकती।