Hindi News

indianarrative

Taliban को टक्कर दे रहा ये आतंकी संगठन! Kabul में किया बम ब्लास्ट- 8 की मौत, दर्जनों से ज्यादा घायल

बम धमाके से फिर दहला Kabul

अफगानिस्तान में पिछले काफी दिनों से बम धमाके और आम लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। या फिर यूं कहें कि तालिबान सरकार आने के बाद से उसके दुश्मने एक्टिव हो गए हैं और जमकर हमले कर रहे हैं। लेकिन, इन हमलों में सबसे ज्यादा नुकासन आम जनता को है। जिनकी कीमत जान होती है। इधर बीच अफगानिस्तान में लगातार बम धमाके हो रहे हैं। अब एक बार फिर से राजधानी काबुल की मस्जिदें धमाके गुंज उठी हैं। इस हमले में 8 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

Also Read: Taiwan-China से पहले इन दो देशों में शुरू हो गई भीषण जंग- एक दूसरे पर कर रहे मिसाइलों से हमले

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद के पास बम धमाका हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को मस्जिद के पास खड़ी एक गाड़ी में विस्फोट हुआ। तालिबान के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। काबुल के पुलिस प्रमुख के लिए तालिबान की ओर से नियुक्त प्रवक्ता खालिद जादरान के अनुसार यह बम विस्फोट पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज इलाके में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट में दो लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ घायलों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई।

Also Read: Ukraine जंग से दुनिया को भारी नुकसान लेकिन, भारत फायदे में- Putin के कहने पर PM Modi ने किया था ये काम

आतंकी सगंठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने इस हमले की जिम्मेदारी है। पुलिस जहां मृतकों की संख्या 8 बता रही है। वहीं, IS का दावा है कि धमाके में 20 लोग मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर घटनास्थल के कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इनमें विस्फोट के बाद लोगों को मदद के लिए चीख-पुकार मचाते देखा जा सकता है। बता दें कि, अफगानिस्तान में आकंरी संगठन IS साल 2014 से ही एक्टिव है और ये देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से ये नई सरकार के लिए चुनौती बने हुए हैं। मुख्य तौर पर अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। यही हाल पाकिस्तान में भी है। जहां पर खासकर शिया समुदाय के लोगों पर निशाना बनाया जाता है। हाल के दिनों में भी पाकिस्तान में ऐसे मामले सामने आए हैं। मुहर्रम के शुरुआत में ही बलूचिस्तान में शिया समुदाय पर निशना बनाया गया था जिसके में 2 युवकों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए।