Afghanistan: अमेरिकी सैनिकों का Hamid Karzai Airport पर फिर से कब्जा, तालिबान को खदेड़ा, Kabul के हालात बेहद खराब

अफगानिस्तान के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। राजधानी काबुल के एयरपोर्ट पर तालिबान के कब्जे की कोशिशों को अमेरिकी सैनिकों ने विफल कर दिया है। अमेरिकी सैनिक काबुल एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम में पहुंच गए हैं। इससे पहले तालिबानियों की फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। काबुल से सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Crowds spotted on tarmac of Hamid Karzai International Airport in Kabul as civilians seek to flee city pic.twitter.com/BB9EkUx4rz

— Factal News (@factal) August 15, 2021

सोशल मीडिया पर जो वीडियो और खबरें शेयर की जा रही हैं उन्हीं से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हालात बेहद गंभीर हैं। अमेरिका ने 6000 अतिरिक्त सैनिकों की नियुक्ति का ऐलान किया है। जियो पॉलिटिकल विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार सेना की वापसी के बाद फिर से अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनिक भेज रहे हैं। अगर उन्होंने अमेरिकी सैनिकों की वापसी का फैसला कुछ और समय के लिए टाल दिया होता तो अफगानिस्तान की यह दुर्द्शा न होती।

इस बीच यह भी खबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगान मुद्दे पर आपात कालीन बैठक बुलाई है। फायरिंग के बाद काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। काबुल एयरपोर्ट से जो वीडियो निकलकर सोशल मीडिया पर आ रहे हैं, उनमें हालात काफी भयावह दिख रहे हैं।

Gunfire heard near Kabul's Hamid Karzai International Airport as crowd of Afghan civilians rushes toward terminal pic.twitter.com/pMMPoBA89V

— Factal News (@factal) August 16, 2021

अमेरिका अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकालने में लगा हुआ है। काबुल एयरपोर्ट पर हालात को बिगड़ते देख अमेरिका ने एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया जा रहा है कि काबुल में हामिद करजई हवाई अड्डे को सुरक्षित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। तालिबान ने बगराम एयरबेस पर भी अपना कब्जा जमा लिया है।

बताया जा रहा है कि इस एयरबेस की सुरक्षा में तैनात अफगान सेना ने तालिबान आतंकियों के सामने सरेंडर कर दिया है। इस एयरबेस पर बड़ी संख्या में कैदी भी रखे गए हैं। कभी यह एयरबेस अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे बड़ा सैनिक ठिकाना हुआ करता था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago