Taliban की गिरफ्त में अफगानिस्तान, Kabul के प्रेसिडेंशिल पेलेस में तालिबान- देखें Photo Feature

अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। अल-जजीरा के मुताबिक, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान लड़ाकों का कब्जा हो गया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तालिबान लड़ाकों का एक बड़ा समूह राजधानी काबुल में स्थित राष्ट्रपति भवन में है। ऐसे में तालिबान देश को फिर से 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' का नाम दे सकता हैं। सूत्रों की मुताबिक, नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अफगान सरकार ने घुटने टेक दिए हैं।

आपको बता दें कि 4 मई को तालिबान की ओर से हमले की खबर सामने आई थी। जिसके बाद 15 अगस्त यानी कल तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया। 103 दिनों तक चले इस युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ, चलिए आपको बताते हैं।

4 मई- अमेरिकी सेनाओं के लौटते ही तालिबान हरकत में आ गया। उसने अफगान फोर्स पर हमला कर दिया।

11 मई- तालिबान ने राजधानी काबुल के पास ही नेरख जिले पर कब्जा किया।

7 जून-  7 जून तक अफगान के 34 में से 26 प्रांत जंग की आग में झुलस गए।

22 जून-  तालिबान लड़ाकों ने देश के उत्तरी हिस्से पर हमला किया। तबतक 370 जिलों में से 50 तालिबान के कब्जे में थे।

5 जुलाई- 5 जुलाई को तालिबान ने अफगान सरकार से बातचीत करने की घोषणा की और कहा- लिखित प्रपोजल अगस्त तक दे दिया जाएगा।

21 जुलाई- देश के कुल 370 जिलों के आधे जिले तालिबान के कब्जे में थे। वहीं अफगान सरकार तालिबानी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर रही थीं।

26 जुलाई- यूएन ने कहा गया कि मई और जून में 2400 से ज्यादा लोग अफगानी लोग इस हिंसा की मारे जा चुके हैं।

6 अगस्त- इस दिन तालिबान ने देश की पहली प्रांतीय राजधानी के तौर पर जरांज पर कब्जा किया।

13 अगस्त- तालिबान ने एक ही दिन में 4 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा जमाया। जिसमें कंधार, हेरात भी शामिल थे।

14 अगस्त- तालिबान ने उत्तर के शहर मजार ए शरीफ, लोगार प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलाम पर कब्जा कर लिया। फिर आतंकी संगठन ने पूर्व का जलालाबाद शहर कब्जा लिया और काबुल को घेर लिया।

15 अगस्त- तालिबान के आतंकी काबुल में घुस गए। राजधानी काबुल में स्थित राष्ट्रपति भवन से तालिबानियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

नोट- ऊपर दी गई तस्वीरें अल-जजीरा और अमल उजाला द्वारा ली गई हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago