Hindi News

indianarrative

यूक्रेन ने कहा- प्रधानमंत्री Narendra Modi आपके तो पुतिन अच्छे दोस्त हैं, रुकवा दें इस महायुद्ध को… अमेरिका-NATO सिर्फ जुबान चलाने में तेज हैं!

यूक्रेन ने कहा- अब हमें सिर्फ बचाने वाले इकलौते भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi हैं...

रूस यूक्रेन पर युद्ध की रणनीति आज से नहीं बल्कि पिछले ही साल से बना रहा था ऐसे में सवाल उठता है कि उस दौरान अमेरिका संग नाटो देश क्या कर थे। जब यूक्रेन नाटो देशों में शामिल है तो फिर अमेरिका संग बाकी के नाटो देश उसे बचाने क्यों नहीं आ रहे हैं। ऐसा मालूम पड़ता है कि अमेरिका अब पहले जैसा नहीं रह गया और यह रूस संग बाकी देशों ने अफगानिस्तान में सुपर पावर के ताकत को भांप लिया था कि अब वो पहले जैसा नहीं रहा। ऐसा लगता है कि यूक्रेन ने भी अब अमेरिका और नाटो देशों से रक्षा की आस छोड़ दिया है। क्योंकि, यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि अगर अब उसकी कोई मदद करत सकता है तो वो इकलौते पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं।

यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा है कि, भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं। नई दिल्ली (भारत) यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है। इगोर पोलिखा ने कहा है कि, हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें।

लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। मिसाइल हमले में यूक्रेन के 9 नागरिकों की मौत हो गई है। रूस की फौज यूक्रेन के कई इलाकों में पहुंच चुकी है। कई पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स पर उतारे गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने नेशनल टेलिविजन पर हमले का ऐलान करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा है कि, रूस और यूक्रेन के बीच किसी भी ने दखल दिया ता अंजाम बुरा होगा। पुतिन का ये इशारा अमेरिका और नाटो फोर्सेस की ओर था। इस बयान के 5 मिनट के भीतर यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया।