Hindi News

indianarrative

America का बड़ा दावा- Russia ने कर ली है पूरी तैयारी- इस दिन Ukraine पर करेगा हमला

यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी में है रूस

रूस और युक्रेन आमने सामने हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा पर तनाव जारी है और दोनों मुल्कों ने बड़ी संख्या में बार्डर पर सेनाएं तैनात कर रखी है। लेकिन अब हालात यहां तक आ गए हैं कि किसी भी दोनों देशों के बीच जंग हो सकते हैं। अमेरिका की खुफिया अधिकारियों के कहना है कि, रूप यूक्रेन के खिलाफ संभावित सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है और यह हमला 2022 की शुरूआत में हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अब तो अमेरिका के अलावा ये भी बड़े देश आए एक्शन में

इसमें करीब 1,75,000 कर्मियों के शामिल होने की आशंका है। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नीत प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि नई खुफिया जानकारी में यह अनुमान लगाया गया है कि आधे से ज्यादा रूसी कर्मियों को पहले ही यूक्रेन की सीमा के निकट विभिन्न बिंदुओं पर तैनात किया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर पर यह जानकारी दी है। बता दें कि, रूस ने बाइडन से इस बात की गारंटी देने की मांग उठाई है कि यूक्रेन को नाटो गठबंधन में शामिल होने की अनमित नहीं दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि, रूस की योजना में सामरिक समूहों के 100 बटालियनों की तैनाती की बात है। इसके साथ ही आधुनिक उपकरण भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- दाने-दाने के लिए मोहताज हुआ Pakistan

इससे पहले भी खबर आ चुकी है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य हमले को बेहद,बेहद कठिन बना देने का संकल्प लिया और कहा कि उनका प्रशासन रूस की आक्रमकता को रोकने के लिए कदम उठाएगा। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने सांसदों से कहा है कि, यूक्रेन के पास और रूस द्वारा हड़पे गए हिस्से क्रीमिय़ा में रूसी सैनिकों की संख्या 94,300 होने का अनुमान है और आशंका है कि रूस अगले महीने हमला कर सकता है।