Hindi News

indianarrative

America भी हुआ नरेंद्र मोदी का मुरीद,PM चाहे तो चुटकियों में रुक जायेगा रूस-यूक्रेन युद्ध

PM Narendra Modi

पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन (Russia attack on Ukraine) पर हमला बोल दिया था। ये जंग 2-4 दिनों तक चलने वाली थी लेकिन, पश्चिमी देशों के चक्कर में अब तक जारी है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। पश्चिमी देश पर्दे के पीछे से इस जंग में कूद पड़े। वहीं तमाम कोशिशें हुई हैं लेकिन दोनों ही देश मानने को तैयार नहीं हैं। अब अमेरिका (America) ने उम्मीद जताई है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चाहें तो इस युद्ध को रुकवा सकते हैं। अमेरिका के व्हाइट हाउस के प्रवक्ता का कहना है कि अगर नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करें तो वह पुतिन को मना सकते हैं कि वह युद्ध रोक दें।

उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पुतिन को मनाने की कोशिश करते हैं तो मैं उन्हें मनाने दूंगा। अमेरिका हर उस प्रयास का स्वागत करेगा जो युद्ध रोक सकता है।’ अमेरिका की ओर से यह बयान एक ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक घंटे की मीटिंग की है। जॉन किर्बी ने कहा कि यूक्रेन में लोग जो झेल रहे हैं, उसके लिए सिर्फ पुतिन जिम्मेदार हैं। पुतिन अगर चाहें तो युद्ध को अभी रोक सकते हैं। लेकिन वह ऐसा करने की जगह पावर स्टेशन पर क्रूज मिसाइलें दाग रहे हैं। ताकि लोग बिना बिजली के और भी ज्यादा पीड़ित हों।

ये भी पढ़े: ukraine में फंसे putin का सहारा बना दोस्त भारत, इस महासंकट में उठाया मदद का बीड़ा

अमेरिका चाहता है आज ही खत्म हो युद्ध

जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका यही चाहता है कि युद्ध आज ही खत्म हो जाए। उन्होंने कहा, यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है उसके लिए सिर्फ व्लादिमीर पुतिन जिम्मेदार हैं। वह इसे अभी रोक सकते हैं। हालांकि, पुतिन मिसाइलों से हमले करके बिजली के बुनियादी ढांचों पर हमले कर रहे हैं। वह इस तरह के हमले कर रहे हैं, ताकि यूक्रेन के लोग परेशान हों। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की है।

‘ये युद्ध का युग नहीं’

पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन 2022 में राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, आज का युग युद्ध का युग नहीं है। इस मुद्दे पर हमने आपसे कई बार फोन पर चर्चा की है कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद से ही मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं।