Hindi News

indianarrative

भारत की मदद के दम पर यूक्रेन संकट से निपट रहा अमेरिका, कई देश बने गवाह!

courtesy google

यूक्रेन संकट पर दुनिया भर की नजर है। अमेरिका ने रूस के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाया हुआ है। जंग के हालात न बन पाएं, इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन पूरी कोशिश कर रहे है। इन सब में बाइडेन भारत की भी मदद ले रहे है। अमेरिका ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन संकट पर भारत समेत अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस कड़ी में व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव के. जीन पियरे ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा की है।

यह भी पढ़ें- तालिबान को मान्यता नहीं देगा पाकिस्तान, इमरान खान ने किया बड़ा ऐलान! जानें क्या है कारण?

अमेरिका ने इस खतरे पर चर्चा की, कि रूस की आक्रामकता न केवल यूक्रेन के लिए बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, इस मुद्दे को लेकर क्वाड में शामिल देशों के साथ बातचीत हुई। बैठक में ब्लिंकन ने रूस के नियमों के आधार पर चुनौतियों पर चर्चा की। क्वाड में भारत की भूमिका के बारे में बात करते हुए उप प्रेस सचिव ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत एक रणनीतिक साझेदारी का निर्माण जारी रखेंगे जो दक्षिण एशिया में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने करोल बाग के Saint Ravidas मंदिर में गाया भजन, बजाया मंजीरा, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि भारत दक्षिण एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र में एक समान विचारधारा वाला भागीदार है। यूक्रेन और रूस के बीच रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास 100,000 से अधिक सैनिकों को तैनात कर चुका है। सेना की तैनाती ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और नाटो सहयोगियों का कहना है कि रूस एक सैन्य घुसपैठ की योजना बना रहा है। हालांकि रूस ने इस तरह की कोई भी योजना से पहले ही इनकार कर दिया है।