Hindi News

indianarrative

खत्म होने के बजाय और भीषण हुई जंग, रूस ने कहा- हम रुकने वाले नहीं, भागते हुए अमेरिका और ब्रिटेन का पास पहुंचे Zelensky

रूस करेगा यूक्रेन पर भीषण हमला

यूक्रेन पर जब से रूस ने सैन्य कार्यवाई शुरू की है पश्चिमी देशों में आग लग गई है। अमेरिका-नाटो यूक्रेन को पूरी तरह समर्थन कर रहे हैं। अमेरिका लगातार रूस के खिलाफ कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। साथ ही दूनिया के बाकी देशों से भी रूस के साथ रिश्ते तोड़ने के लिए कह रहा है। लेकिन, खुद तेल खरीदेगा, खुद व्यापार करेगा क्योंकि, कई रिपोर्टों में बताया गया है कि, इस जंग के बाद से अमेरिका ने रूस से सस्ते दामों में खूब तेल खरीदें हैं। अब तो यूरोप के लिए बंद पड़ी रूसी की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन भी फिर से शुरू कर दी गई है। पश्चिमी देश खुद को मलाई खा रहे हैं और बाकी देशों को रूस से दूर रहने के लिए कह रहे हैं। अब रूस ने एक बड़ा संकेत दिया है, जिसके बाद यह युद्ध और भी भीषण होने वाली है। जिसके बाद जेलेंस्की भागते हुए अमेरिका और ब्रिटेन के पास पहुंच गए हैं।

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने पूर्वी दोनबास में भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन को और अधिक रॉकेट प्रणालियां, गोला बारूद और अन्य सैन्य मदद देने की प्रतिबद्धता जताई है। जिसके बाद मॉस्को ने व्यापक स्तर पर युद्ध के संकेत दिए हैं। इस पर अमेरिका ने जहां यूक्रेन में सैन्य मदद बढ़ाने की घोषणा की वहीं ब्रिटेन ने कहा कि वह उसे 1,600एंटी टैंक हथियारों की सप्लाई करेगा। ब्रिटेन ने कहा है कि वह कीव को और भी घातक हथियार जल्द ही सप्लाई करने जा रहा है।

रूस की योजना दोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र से परे और अधिक यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा जमाने की है। जिसे देखते हुए यूरोपीय आयोग ने ईयू सदस्यों से रूसी ऊर्जा पर निर्भरता दूर करने के लिए प्राकृतिक गैस की मांग कम करने की अपील की है। इसके साथ ही दुनियाभर के करीब 50रक्षा नेताओं की डिजिटल बैठक खत्म होने के बाद अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि सहयोगियों और साझेदारों को युद्ध खत्म करने के प्रयासों की ओर प्रतिबद्ध रखना 'कड़ी मेहनत' का काम होगा।

इसी दौरान युद्ध को लेकर अमेरिकी सेना के जनरल मार्क मिले ने संकेत दिया की ये लंबे समय तक चल सकता है। उन्होंने कहा कि, दोनबास में भीषण युद्ध जारी है और किसी भी पक्ष को बढ़त मिलने तक इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। अमेरिका ने कहा वह यूक्रेन को रॉकेटों के साथ अतिरिक्त तोपें भी भेजने वाला है।

इस बीच रूस से यूरोप के लिए पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन फिर से शुरू हो गई है। पाइपलाइन को नियमित रखरखाव के चलते 10 दिनों से बंद किया गया था। हालांकि, गैस का फ्लो पूरी क्षमता से काफी कम होने की उम्मीद है। इस पाइपलाइन से जर्मनी की गैस आपूर्ति का लगभग एक तिहाई हिस्से की पूर्ति की जाती है। ऑपरेटर नॉर्ड स्ट्रीम एजी ने पुष्टि की कि बृहस्पतिवार सुबह गैस पाइपलाइन शुरू हो गई है।