Hindi News

indianarrative

हवाई सफर के दौरान मास्क पहनना भूला शख्स तो मुंह पर लगा लिया लेडीज अंडरवियर, जानें फिर क्या हुआ

COURTESY GOOGLE

कोरोना ने दुनिया भर के देशों में कहर बरपाया हुआ है। इससे बचने के लिए लोग वैक्सीन लगवा रहे है और संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहन रहे है। घर से निकलकर मास्क पहनना अनिवार्य है। अगर आप किसी भी देश में जाने के लिए हवाई सफर कर रहे है, तो भी मास्क पहनना जरुरी है। मास्क न पहनने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां शख्स फ्लाइट मास्क पहनना भूल गया और कार्रवाई से बचने के लिए मुंह पर लेडीज अंडरवियर पहन लिया।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Recruitment: 10वीं और ITI पास वालों को भर्ती कर रहा रेलवे, सातवें वेतन आयोग के तहत मिलेगी सैलरी

मामला अमेरिका की एक फ्लाइट की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा में रहने वाले एडम जेने नामक शख्स को यूनाइटेड एयरलाइन की फ्लाइट से वाशिंगटन डीसी जाना था। वह फ्लाइट में चढ़ा तो वह बिना मास्क के था। जैसे ही अपनी सीट पर बैठा, वहां चेक करने वाले अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद शख्स ने लाल रंग के अंडरवियर को अपने मुंह पर मास्क की तरह बांध लिया था, यह अंडरवियर उसकी पार्टनर का था। उससे पूछा गया कि उसने यह क्यों पहन रखा है, उससे मास्क पहनने को भी कहा गया और बताया गया कि अंडरवियर को मास्क की तरह पहनना नियम का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें- Om Prakash Birth Anniversary: जम्मू में हुए पैदा, लाहौर में पढ़ाई और बॉलीवुड से बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी दिवगंत एक्टर ओम प्रकाश की जिंदगी

लेकिन शख्स बहस करने लगा। वह नहीं माना तो उसके खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे फ्लाइट से निकाल दिया गया। साथ ही शख्स के आगे से उस फ्लाइट में सफर करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। आपको बता दें कि दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केसों ने एक बार फिर से सख्त प्रतिबंधों की वापसी के लिए मजबूर कर दिया है। फ्रांस ने नए साल के जश्न के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगा दी है तो वहीं नीदरलैंड ने क्रिसमस पर लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ब्रिटेन में भी रोज आ रहे ताबड़तोड़ केसों के बीच फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है और आयरलैंड ने भी पब-बार पर पाबंदी लगा दी है।