Hindi News

indianarrative

इस देश पर America की सख्त कार्रवाई, 100 से अधिक अधिकारियों का वीजा किया रद्द, जाने पूरा मामला

अमेरिका (America) ने निकारगुआ के 100 अधिक अधिकारियों का वीजा अचानक रद्द कर दिया है। इससे हड़कंप मच गया है। अब इन अधिकारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दरअसल अमेरिका के विदेश विभाग ने निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार का समर्थन करने के लिए उसे पहले ही चेतावनी दी थी। इसी के चलते मध्य अमेरिकी देश निकारगुआ के 100 से अधिक अधिकारियों पर शनिवार को वीजा पाबंदियां लगा दी गई हैं।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उनके कार्यालय ने ‘‘निकारागुआ के उन 100 अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगाने के लिए कदम उठाए हैं, जिन्होंने निकारागुआ के नागरिकों के मानव अधिकारों का दमन किया और लोकतंत्र को कमजोर किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से बिशप रोलैंडो अल्वारेज तथा अनुचित तरीके से हिरासत में लिए सभी लोगों को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा करने की मांग करते हैं।’’ निकारागुआ सरकार के कटु आलोचक बिशप रोलैंडो अल्वारेज को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की कथित तौर पर मदद करने के लिए ओर्टेगा सरकार ने जेल में डाल दिया है। उन्हें 26 साल की सजा सुनायी गयी है।

ओर्टेगा की सरकार विपक्ष के कई नेताओं को डाल चुकी है जेल में

अमेरिका (America) के अनुसार ओर्टेगा की सरकार निरंकुश है। वह विपक्ष के कई नेताओं को जेल में डाल चुकी है। इसके बावजूद निकारगुआ ने उसका समर्थन किया। जबकि अमेरिका इस बारे में निकारगुआ को पहले ही चेतावनी दे चुका था। ओर्टेगा ने 2021 के चुनाव में लगातार चौथी बार जीतने के लिए विपक्ष के कई नेताओं को भी जेल में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पहले भी निकारागुआ के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही विपक्षी नेताओं तथा सांसदों को सजा सुनाने वाले न्यायाधीशों के वीजा रद्द किए थे।

यह भी पढ़ें: American राष्ट्रपति की दौड़ में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी की बढ़ रही है लोकप्रियता