Hindi News

indianarrative

PM Modi का मिशन अमेरिका, पाकिस्तान से खफा हुआ बाइडेन सरकार, लेने जा रहा है ये कड़ा एक्शन!

PM Modi का मिशन अमेरिका

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का आज अमेरिका दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति दो बाइडेन से मिलेंगे। ये मुलाकात भारतीय समयानुसार रात सात साढ़े आठ बजे होना है। दोनों देश के नेता आज पहली बार आमने-सामने बैठकर बात करेंगे। इससे पहले आज सुबह पीएम मोदी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के मुलाकात की। इस दौरान कमला हैरिस ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिका में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। अमेरिका का मानना है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने अमेरिका को धोखा दिया। अमेरिकी सांसद पाकिस्तान को सजा देने की मांग कर रहे हैं।

आज आमने-समाने होंगे मोदी और बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के छ महीने बाद बाइडेन ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान  से बात की थी। उस समय ये समझा जा रहा था कि पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में सुधार आएंगे। लेकिन तालिबान को अफगानिस्तान में काबिज करा पर इमरान सरकार ने बाइडेन सरकार को नाराज कर दिया है। रिपोर्ट बताते हैं कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हाल ही में सेवानिवृत्त जनरल और राजनयिकों की मीटिंग में यह चिंता जाहिर की है कि पाकिस्तान को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

आपको ये जानना भी जुरुरी है कि अमेरिकी संसद में विपक्ष ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कड़े सवाल किए। इस दौरान ब्लिंकन सांसदों की इस बात पर सहमत हुए कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका संदिग्ध रही है और अमेरिका रिश्तों की समीक्षा करेगा। एंटनी ब्लिंकन ने माना की पाकिस्तान ने हक्कानी ग्रुप को समर्थन दिया।

तालिबान को लेकर इमरान ने किया ब्लेकमेल

चीन और पाकिस्तान तालिबान को हर संभव सहयोग कर रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने तालिबान के बहाने दुनिया को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि तालिबान 20 साल बाद सत्ता में आया है। उसे देश चलाने के लिए पैसे चाहिए। इमरान खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया को तालिबान को पैसा देना चाहिए ताकि देश चला सके। इमरान खान ने ये भी धमकी दी कि अगर तालिबान एक समावेशी सरकार का गठन नहीं करता है, तो देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता है।