अंतर्राष्ट्रीय

इंसानों की एक नई प्रजाति की खोज से खलबली, वैज्ञानिकों को मिली इतने लाख साल पुरानी खोपड़ी

Human Species Discovery: हाल ही में मानव की एक नई प्रजाति की खोज हुई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि 3,00,000 साल पहले जीवित एक बच्चे की प्राचीन खोपड़ी मिलने के बाद मानव की एक नई प्रजाति की पहचान हो सकती है। जिसमें जीवाश्म अवशेषों में जबड़ा, खोपड़ी और पैर की हड्डियां शामिल हैं जिन्हें 2019 में चीन के हुआलोंगडोंग में खोजा गया था। वहीं दूसरी तरफ विशेषज्ञ इस बात से हैरान थे कि उस व्यक्ति के चेहरे की विशेषताएं किसी भी वंश निएंडरथल या डेनिसोवन्स या होमो सेपियन्स से मेल नहीं खाती थीं। इससे उन्हें संदेह हुआ कि शायद हमसे ह्यूमन फैमिली ट्री की एक शाखा छूट रही है।

वैसे शोधकर्ताओं का कहना है कि इस प्रजाति के पास ‘ठुड्डी नहीं थी।’ यह इसे और अधिक डेनिसोवन्स जैसा बनाता है, एशिया में प्राचीन मानव की एक विलुप्त प्रजाति जो 4,00,000 साल से भी अधिक पहले निएंडरथल से अलग हो गई थी। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (CAS) के विशेषज्ञों के अनुसार अंग, खोपड़ी और जबड़ा, जो संभवतः 12 या 13 साल के बच्चे के थे, सभी ‘अधिक प्राचीन लक्षणों को दर्शाते’ थे।

ये भी पढ़े: विश्व का नरक! ज्वालामुखी और धधकते लावा से भरी दुनिया, NASA ने करीब से देखा बृहस्पति का चंद्रमा

आधुनिक मानव से मिलती-जुलती विशेषताएं

वहीं दूसरी तरफ बच्चे के बाकी चेहरे की विशेषताएं आधुनिक मनुष्यों से अधिक मिलती-जुलती थीं। इसने शोधकर्ताओं की टीम को यह निष्कर्ष निकालने के लिए प्रेरित किया कि उन्होंने होमिनिन की एक पूरी तरह से नई प्रजाति का पता लगाया है, एक हाइब्रिड ब्रांच जो आधुनिक मानव और डेनिसोवन्स से मिलकर बनी है। यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यूरोप और पश्चिमी एशिया में निएंडरथल अवशेषों पर पिछले अध्ययनों में मध्य से अंतिम प्लेइस्टोसिन में रहने वाले होमिनिन के चौथे वंश के प्रमाण मिले थे। हालांकि, इस लापता समूह की जीवाश्म रिकॉर्ड में कभी भी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं की गई है। चीन में, होमो सेपियन्स लगभग 1,20,000 साल पहले पैदा हुए थे। लेकिन नए शोध से पता चलता है कि हमारी ‘आधुनिक’ विशेषताएं पूर्वी एशियाई क्षेत्र में इससे कहीं अधिक समय से मौजूद थीं।

Ayesha Chauhan

Ayesha Chauhan

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago