Hindi News

indianarrative

India के इस पड़ोसी देश में बाढ़ की भारी ताबही से 60 लाख लोग प्रभावित- राहत व बचाव के लिए बुलानी पड़ी Army

Bangladesh में भारी तबाही, बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित

कहते हैं कि कुदरत के आगे किसी का बस नहीं चलता। जब कुदरत का कहर आता है तो चारो तरफ ही बस तबाही ही तबाही नजर आती है। बाढ़ जब भी आती है तो इससे लाखों लोग प्रभावित होते हैं। लाखों लोग बेघर हो जाते हैं। लोगों को घर पानी बह जाते हैं या फिर डूब जाते हैं। अब एक बार फिस मानसून तो आ गया है लेकिन, अपने साथ भारी बारिश ले आया है। जिसके चलते भारत के आसपास के कुछ पड़ोसी देशों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बांग्लादेश में तो बाढ़ ने इतना तबाही मचाया है कि, इससे 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यहां तक की अब बचाव व राहत कार्य के लिए सेना को बुला लिया गया है।

बांग्लादेश में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से त्राहिमाम मचा हुआ है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि राहत व बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है। आधिकारिक अनुमान के अनुसार, मकानों में पानी घुस जाने के कारण करीब 60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और देश के उत्तरी-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कई लोग अस्थाई शिविरों में रूके हुए हैं। बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केन्द्र (FFWC) के प्रवक्ता ने कहा, देश की चार प्रमुख नदियों में से दो नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है और हालात लगभग 2004 के बाढ़ जैसे हैं। कई लोगों को सुनामगंज में पानी भरने के बाद छतों पर शरण लेना पड़ा था, हालांकि बाद में नावों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

अनौपचारिक आंकड़ों की माने तो देश में बाढ़ के चलते कम से कम 19 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं, FFWC ने मेघालय और बांग्लादेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बरिश को इस बाढ़ का कारण बताया है।