Hindi News

indianarrative

Ukraine कब्जे से पहले रूस में शादी करने की मची होड,अपनी Ex के साथ भागे लोग

रूस में शादी करने की मची होड़

रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच चल रहे जंग को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं। इस जंग से यूक्रेन (Ukraine) में भारी तबाही मची है। यूक्रेन में हर तरफ जंग के कारण अफरा-तफरी का माहौल है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है और कई शहरों में कब्जे का दावा भी कर चुका है। दोनों ही देशों को इस युद्ध से भारी नुकसान झेलना पड़ा है। मगर, सबसे ज्यादा महंगा ये रूस के लिए साबित हो रहा है। शुरुआती दौर में मिली सफलता के बाद अब एक-एक कर रूसी सेना अपने कब्जाग्रस्त इलाकों को गंवाते जा रही है। मनमाफिक परिणाम न मिलते देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अजीबोगरीब फैसले लेने के बाद अब यहां की जनता भी उनके नक्शे कदम पर चल रही है।

दरअसल, रूस में मैरिज रजिस्टर ऑफिस के बाहर पुरुषों की शादी के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही है। दरअसल, पुरुषों ने यह क्रियेटिव रास्ता सिर्फ पुतिन के वॉर मोबिलाइजेशन से बचने के लिए अपनाया है। बीते दिनों रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने फ्रंटलाइन के लिए तीन लाख सैनिक तैयार करने का ऐलान किया था। इसी से बचाव के लिए रूसी पुरुष, मानो जो महिला मिल रही है, उसी से शादी कर ले रहे हैं। दिलचस्प बात जिन्होंने ब्रेक’अप कर लिया था, अब वो भी अपनी एक्स के साथ शादी रचा रहे हैं। लंबी कतारों में भारी संख्या नौजवानों की है, जिन्हें सेना भर्ती के लिए मुख्य तौर पर चुना जाना है।

नियमों के मुताबिक जिन पुरुष के पास तीन बच्चे हैं उन्हें फ्रंटलाइनर के तौर पर सेना में भर्ती नहीं होना पड़ेगा। इस ऐलान के बाद से भारी संख्या में रूसी देश भी छोड़ रहे हैं और जो देश छोड़कर नहीं भागना चाहते वे शादी कर रहे हैं या वे लोग जिन्होंने अपने बुजुर्गों को घर से निकाल दिया था, उनकी देखभाल के लिए अपने घर वापस ला रहे हैं – ताकि उन्हें सेना में भर्ती न होना पड़े।

ये भी पढ़े: रूस की नई चाल से सदमे में Zelensky, अब पूरे Ukraine पर हो जाएगा कब्जा!

दस लाख लोग किए जाएंगे सेना में भर्ती

रूस से लगे देश कज़ाखस्तान, फिनलैंड और ज्योर्जिया की सीमाओं पर रूसी, मुख्य तौर पर पुरुष लंबी कतारों में 24-30 घंटे तक इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक ब्रिटिश दैनिक द सन के मुताबिक पुतिन के इस आदेश का विरोध कर रहे हज़ारों लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। यूक्रेन में युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति ने तीन लाख लोगों को सेना में भर्ती करने का आदेश जारी किया था और अगले साल तक ऐसे दस लाख सैनिक तैयार किए जाने हैं, जो फ्रंटलाइन में युद्ध लड़ेंगे।

न्यूक्लियर वॉर की दे डाली धमकी

पुतिन के आदेश के बाद फ्लाइट सेवा भी अवरुद्ध हुई है। फ्लाइट के टिकट के दाम दस हज़ार यूरो तक पहुंच गए हैं, जो आम दिनों में सस्ते होते हैं। वहीं, जो प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए थे, उनमें ज्यादातर ने जेल जाने से बेहतर फ्रंटलाइन में जाना चुना है। पुतिन ने पिछले दिनों पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए न्यूक्लियर वॉर शुरु करने की धमकी दी थी। स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि पुतिन की पुलिस आमतौर पर कॉलेज-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को टार्गेट कर रही है और उन्हें उठाकर सेना में जबरन भर्ती किया जा रहा है।