Hindi News

indianarrative

रूस की हिटलिस्ट पर ब्रिटेन- America ने कहा बचाओ खुद को Boris Johnson वरना Ukraine से भी बुरा होगा…

रूस की हिटलिस्ट पर ब्रिटेन

इसमें कोई शक नहीं है कि पूरे यूक्रेन पर रूस को कब्जा करने में कुछ ही सेकेंड्स लगेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की जिस जनता को आगे कर जंग लड़ रहे हैं रूस के लिए वही सबसे बड़ी चुनौती है। रूस आम लोगों की जान नहीं लेना चाहता है जिसके चलते रूसी सेना को हर मोड़ पर नई चुनौती है। यहीं पर जेलेंस्की दुनिया के सामने राजनीति कर गए। दरअसल, जिस यूक्रेनी नागरिकों की मारे जाने की बात हो रही थी कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आम जनता की हाथों में बंदूक थमा दी। जब इनका सामना रूसी सेनाओं से हुआ तो बदले में उन्होंने भी गोली चलाई जिसके बाद जब इन नागरिकों की मौत हुई तो जेलेंस्की दुनिया के सामने इसे नरसंहार बताने लगे। इसके साथ ही पश्चिमी देश यूक्रेन की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। पश्चिमी देश जो चाह रहे हैं वही न्यूज दुनिया के सामने पेश की जा रही है। इन सबके बीच अब रूस की हिटलिस्ट में ब्रिटेन है। अमेरिका ने कहा है कि बचा लो खुद को वरना पुतिन बड़ा एक्शन लेने वाले हैं।

दरअसल, अमेरिका का कहना है कि, ब्रिटेन पर रूस साइबर अटैक करने वाला है। साइबरयूके कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी जेन ईस्टरली ने आधुनिक समय में युद्ध के बदलते स्वरूप की 9/11 के हमले से तुलना की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर की सरकारें इसे समझने में असफल हो रही हैं। यूक्रेन युद्ध को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, हम उस खतरे की भयावहता को नहीं समझ पाए जो काफी समय से बढ़ रहा था। ये नीतियों की विफलता थी, प्रबंधन क्षमता की विफलता थी लेकिन सबसे बढ़कर, कल्पना की विफलता थी। उन्होंने कहा, आने वाले दशक में हालात इससे अधिक खराब नहीं हो सकते हैं। इतिहास भले ही खुद को न दोहराए, लेकिन ऐसा हो सकता है।

बता दें कि, हाल ही में यूरोपियन यूनियन, ब्रिटेन और अमेरिका ने ऐलान किया कि रूस ने Viasat इंटरनेट सर्विस को साइबर अटैक के जरिए प्रभावित किया। इन देशों ने कहा कि, रूस साइबर अटैक के जरिए बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि रूस अब ब्रिटेन पर भी साइबर अटैक कर सकता है। इसकी वजह से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचेगा। ब्रिटेन द्वारा लगातार यूक्रेन को हथियार की सप्लाई करने की वजह से रूस पहले से ही उस पर भड़का हुआ है।

वहीं, Viasat का कहना है कि, अमेरिका और पश्चिमी देश झूठ बोल रहे हैं। क्योंकि, साइबर अटैक उनपर हुआ है जिसके चलते उनके दसियों हजार टर्मिनल्स नष्ट हो गए हैं। इनका अब इस्तेमाल नहीं हो सकता है और न ही इन्हें रिपेयर किया जा सकता है।