अंतर्राष्ट्रीय

Britain के नेता को हजम नहीं हुई Chandrayan-3 की सफलता, भारत पर कसा तंज तो लोगों ने कहा कोहिनूर लौटाओ।

Britain को भारत की तरक्की जैसे पच नहीं रहा है। Chandrayan-3 के लॉन्चिंग की सफलता से कई देश सदमें में है। दुनिया पर राज करने वाला देश ग्रेट ब्रिटेन का दिल अब ग्रेट नहीं बल्की छोटा हो गया है। ब्रिटेन को भारत की सफलता देखी नहीं जा रही है। भारत की सफलता पर ब्रिटेन ने तंज कसा,जिसके जवाब में भारत के लोगों ने कोहिनूर लौटाने की बात कह डाली।

ISRO के इस सफलता पर ब्रिटेन के एक नेता ने भारत को व्यंगात्मक लहजे में बधाई दी है। ब्रिटिश नेता ने अपने ट्वीट के जरिए भारत को ब्रिटेन से मिलने वाली मदद का जिक्र किया है। जिसपर भारतीय यूजर्स ने ब्रिटेन के नेता को निशाने पर ले लिया,भारतीय यूजर्स ने ब्रिटेन को याद दिलाते हुए भारत से कोहिनूर लूटने की याद दिलाई।

ग्रेट ब्रिटेन का छोटा दिल

शुक्रवार को भारत ने चन्द्रयान-3 मिशन सफलता पूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन के तहत चांद पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को भेजा गया है, इसके सफल लॉंचिंग और लैंडिंग के बाद कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। दुनियाभर के देशों और लोगों ने भारत की इस सफलता पर बधाई दी है। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जिन्हें अंतरिक्ष में भारत की तरक्की  देखी नहीं जा रही है। ब्रिटेन के नेता ने कुछ ऐसा ही बयान जारी किया है,जिससे लगता है कि ब्रिटेन आज भी औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया है। ऐसे देशों की नज़र में आज भी भारत गरीब,पिछड़ा और विदेशी मदद के सहारे चल रहा है।

औपनिवेशिक मानसिकता अभी भी नहीं गया

ब्रिटेन फर्स्ट पार्टी के नेता पॉल गोल्डिंग ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि, ‘आपके अंतरिक्ष कार्यक्रम की सफलता पर बधाई भारत, और ब्रिटेन के राजनेताओं को शर्म आनी चाहिए जो अनावश्यक रूप से भारत को विदेशी सहायता के रूप में लाखों पाउंड देते रहते हैं।’ पॉल गोल्डिंग के इस ट्वीट से ऐसा लगता है, जैसे भारत के लोग ब्रिटेन से मिलने वाले दान पर जीवित हैं।

भारतीय यूजर्स ने दिया करारा जवाब

ब्रिटिश नेता पॉल गोल्डिंग के इस बयान के बाद भारतीय यूजर्स ने उन्हें जमकर सुनाया । एक भारतीय यूजर्स ने लिखा ,’ ब्रिटेन ने आज की कीमत के हिसाब से भारत से 45 ट्रिलियन डॉलर लूटे उसका क्या?”

भारत से लूटी कोहिनूर लौटाओ

ट्वीटर पर भारतीय यूजर्स ने जवाब देते हुए कहा कि भारत ने ब्रिटेन से सहायता लेना बंद कर दिया है। जो भी मदद विदेशों से आती है वह भारत के एनजीओ को जाती है। वहीं, कई लोगों ने याद दिलाया कि ब्रिटेन का म्यूजियम भारत से लूटी चीजों से भरे हैं। साथ ही भारतीय यूजर्स ने याद दिलाते हुए कहा कि कोहिनूर हीरा भी ब्रिटिश म्यूजियम में रखा है। तो कई लोगों ने कहा कि मदद देने की जगह बस भारत की चीजों को लौटा दो।

जानिए ब्रिटिश दान की सच्चाई

यह पहली बार नहीं है कि ब्रिटेन के नेता भारत को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की बातें लिखी है। इससे पहले भी साल 2012 में तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने पश्चिमी देशों को मदद पर सुना दिया था। उस दौरान प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि भारत को ब्रिटिश दान की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा था, ‘हमें इसकी जरूरत नहीं है। यह हमारे पूरे विकास के खर्चे में ऊंट के मुंह में जीरे की तरह है।’

यह भी पढें-America के चुनावी मैदान में ट्रंप उतारेंगे इन तीन महिलाओं में से एक को उपराष्ट्रपति प्रत्याशी!

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago