अंतर्राष्ट्रीय

US में साड़ी पहनी हिंदू महिलाओं को करता था टार्गेट, उसके बाद उनके…

Hate Crimes in USA: अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम (नफरत) (Hate Crimes in USA) से जुड़े अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दूसरे-तीसरे कोई न कोई ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसमें भारतीयों को प्रताड़ना की बात कही जा रही है। अभी कैलिफोर्निया में एक सिख परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि अब भारतीय महिलाओं के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात यह कि, यह आरोपी सिर्फ साड़ी पहनने वाली महिलाओं को टार्गेट करता था। यानी साफ है कि अमेरिका (Hate Crimes in USA) में हिंदूओं पर हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें- परमाणु हमले के लिए तैयार रहे यूक्रेन! Biden बोले- पुतिन मजाक नहीं करते

दो महीने में 14 हिंदू महिलाओं पर किया हमला
एक आरोपी ने बीते दो माहों में साड़ी पहनने वाली 14 हिंदू महिलाओं पर हमले किए और उनसे गहनों को लेकर भाग निकलता था। सांटा क्लारा काउंटी के जिला अभियोजन कार्यालय के अनुसार 37 साल के लैथन जॉनसन ने मंगलसूत्र पहनने वाली बूढ़ी हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया। जून के बाद इन वारदातों से उसने इन वारदातों से दहशत फैला दी थी। पॉलो आल्टो के रहने वाला आरोपी जॉनसन महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र लूटकर वाहन से फरार हो जाता था। इस लूट के दौरान वह महिलाओं को घायल भी कर देता था। उसने 50 से 73 साल की उम्र की महिलाओं को निशाना बनाया।

हमला कर लूट लेता था ज्वैलरी
आरोपी ने महिला के साथ जा रहे उसके पति के भी मुंह पर तमाचा मारा था। इसके बाद वह पास में खड़ी अपनी कार से मौके से भाग निकला था। एक अन्य घटना में उसने हमले के दौरान महिला की कलाई की हड्डी तोड़ दी थी। आरोपी जॉनसन को सांटा क्लारा पुलिस व अमेरिकी मॉर्शल पुलिस ने पकड़ा है। मिल्पिट्स पुलिस कार्यालय ने सबसे पहले उसकी अपराधी के तौर पर पहचान की थी। वह कार से लूटपाट कर भागने वाले बदमाशों की सूची में शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि यदि जॉनसन दोषी साबित हुआ तो उसे अधिकतम 63 साल की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। उसके द्वारा लूटे गए हारों, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण की कीमत 35 हजार डॉलर बताई गई है।

यह भी पढ़ें- Joe Biden का ब़डा फैसला, अब US में ये गुनाह नहीं- जेल से रिहा होंगे कैदी

साड़ी पहनने वाली महिलाओं पर करता था हमला
एटॉर्नी कार्यालय के अनुसार जॉनसन ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया, उनमें से अधिकांश ने साड़ी पहनी थी, बिंदी लगाई थी या अन्य जातीय पहचान वाले वस्त्र आदि पहने थे। इन वारदातों की शुरुआत जून से हुई थी। ये अपराध सैन जोस, मिल्पिट्स, सनीवेल व सांटा क्लारा में किए गए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago