India के झटके से बौखला उठा ड्रैगन, स्पाई जहाज के Sri Lanka के मना करने को पचा नहीं पा रहा

<p>
हाल ही में खबर आई थी कि चीन का स्पाई जहाज श्रीलंका आ रहा है। ये जहाज जितना चीन के लिए महत्वपूर्ण रखता है उतना ही भारत के लिए भी खतरा था। जिसे देखते हुए भारत ने विरोध किया तो श्रीलंका ने ड्रैगन को साफ शब्दों में मना कर अपने फैसले को रद्द कर दिया। जिसके बाद से चीन बुरी तरह झटपटा उठा है। चीन का कहना है कि, बीजिंग और कोलंबो के बीच सामान्य आदान-प्रदान को बधित करना बंद कर देना चाहिए। उसने श्रीलंकाई बंदरगाह पर इस चीनी स्पाई जहाज की डॉकिंग के लिए भारत के विरोध को मूर्खतापूर्ण बताया है। चीन दुनिया के कई देशों के साथ दुश्मनी ले रहा है। गलाव वैली में चीन भारतीय सीमाओं में जब घुसा तो उसे भारतीय जवानों ने ऐसा सबक सिखाया कि वो उसे अब तक नहीं भूल पाया। जिसके लिए वो इस तरह की घटिया हरकतें करने पर उतारु हो गया है। दूसरे देशों की जमीनों को हड़पने की चीन की नीयत भी जल्द दूर होगी। क्योंकि, ताइवान पर ड्रैगन के हमला करते ही पश्चिमी देशों के साथ दुनिया के कई बड़े देश ताइवान का साथ देंगे और यहां चीन को सबक सिखने को मिलेगा।</p>
<p>
श्रीलंका का हंबनटोटा बंदरगाह भारत के लिए सामरिक रूप से बेहद अहम है। इस बंदरगाह पर चीन के एक हाई टेक रिसर्च जहाज के आने की खबर है। लेकिन उससे पहले भारत के विरोध के बाद श्रीलंका ने चीन से अनुरोध किया है कि वह अपनी इस योजना को टाल दे। अब श्रीलंका की गुजारिश से खफा चीन ने सोमवार को भारत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर कोलंबो पर दबाव डालना अर्थहीन है। एक रिपोर्ट के मुताबकि, श्रीलंका ने चीन से कहा है कि, वो अपने अंतरिक्ष एवं उपग्रह टोही पोत युआन वांग 5 के हंबनटोटा बंदरगाह पर आगमन को भारत की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं की वजह से टाल दे। इस पोत को 11 से 17 अगस्त तक बंदरगाह पर पहुंचना है।</p>
<p>
जिसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन का कहना है कि, चीन तथा श्रीलंका के बीच सहयोग का चुनाव दोनों मुल्कों ने स्वतंत्र रूप से किया है और उनके साझा हित मेल खाते हैं। यह किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाते। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर श्रीलंक पर दबाव डालना अर्थहीन है। रिपोर्ट में श्रीलंका के कदम के लिए भारत की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं को जिम्मेदार बताया गया है। उन्होंने कहा, श्रीलंका एक संप्रभु राष्ट्र है और वह अपने विकास के हितों के मद्देनजर किसी भी तीसरे देश से संबंध बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका हिंद महासागर में परिवहन केंद्र है और ईंधन भरवाने के लिए चीन समेत कई देशों के वैज्ञानिक खोजी पोत श्रीलंका के बंदरगाहों पर रुकते हैं। चीन नौवहन की स्वतंत्रता का पालन करता है और द्वीपीय देशों के जल क्षेत्र में वैज्ञानिक खोज की गतिविधियों के लिए उनके अधिकार क्षेत्र का पूरी तरह से सम्मान करता है।</p>
<p>
दरअसल, भारत ने चीन के स्पाई जहाज को लेकर आपत्ति जताई थी। खबरों की माने तो, चीन के इस पोत में उपग्रहों और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टक मिसाइलों का पता लगाने की क्षमता है। भारत ने कहा है कि वह उन घटनाक्रमों पर करीब से निगाह रखता है जो उसकी सुरक्षा और आर्थिक हितों से संबंधित होते हैं। भारत के विरोध के बाद श्रीलंका ने चीन को मना कर दिया था। जिसके बाद ड्रैगन बौखला उठा है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago