Hindi News

indianarrative

IAF की ताकत देख काँप गया चीन! हिंद महासागर में 6 घंटे तक गरजे राफेल

IAF की ताकत देख काँप गया चीन! हिंद महासागर में 6 घंटे तक गरजे राफेल

हिंद महासागर में लगातार अपना दबदबा कायम करने में जुटे चीन को भारतीय सेना (IAF) के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने लगातार छह घंटे तक युद्धाभ्यास कर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। राफेल लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र के ऊपर छह घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरकर नई रणनीतिक उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान में वायुसेना ने लंबी दूरी की युद्धक क्षमता का महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया है।एक अधिकारी के मुताबिक विमानों ने पूर्वी सेक्टर के हासीमारा हवाई अड्डे से उड़ान भरी और अपने मिशन को अंजाम दिया। इसके साथ ही अभियान के तहत कई तरह के युद्धाभ्यास और मॉक ड्रिल शामिल थे। भारतीय वायुसेना ने इस मिशन को ऐसे समय में अंजाम दिया है, जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है।

भारतीय वायुसेना (IAF) ने मिशन को लेकर किया ट्वीट

भारतीय वायुसेना ने भी मिशन के बारे में ट्वीट किया- ”भारतीय वायुसेना के राफेल विमान ने हिंद महासागर क्षेत्र में छह घंटे से अधिक समय तक लंबी दूरी के मिशन के लिए उड़ान भरी। विमान ने रास्ते में एक बड़ी ताकत के माध्यम से ‘लड़ाई’ भी लड़ी।”

भारतीय वायुसेना ने इस मिशन को ऐसे समय में अंजाम दिया है, जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है। इसे काफी हद तक भारतीय नौसेना का बैकयार्ड माना जाता है। यह अभियान किस दिन चलाया गया, यह बताए बिना भारतीय वायुसेना ने मिशन के बारे में ट्वीट किया, चार भारतीय वायुसेना के राफेल ने हिंद महासागर (आईओआर) क्षेत्र में छह घंटे से अधिक समय तक एक लंबी दूरी के मिशन के लिए उड़ान भरी। विमान ने रास्ते में एक बड़ी ताकत के माध्यम से ‘लड़ाई’ भी लड़ी।

यह भी पढ़ें: IAF के Deesa Air Base पर न बम न ही मिशाइल का होगा असर- पाकिस्तान सिर्फ 2 मिनट दूर

रूस से सुखोई जेट आयात किए जाने के बाद 23 साल में राफेल जेट भारत का लड़ाकू विमानों का पहला बड़ा अधिग्रहण है। राफेल जेट कई शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं। वहीं इससे पहले अमेरिका के राजदूत गार्सेटी ने भी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी बात रखी थी और कहा था हिंद-प्रशांत भारत के बिना संभव नहीं।