अंतर्राष्ट्रीय

African देश नाइजर में तख्तापलट! अफ्रीका के अन्य देशों पर भी असर!

African देश नाइजर में 26 जुलाई को तख्तापलट के बाद अफ्रीका के अन्य देशों में भी इसका व्यापक असर पड़ रहा है। अफ्रीका दे  दूसरे देशों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। बुर्किना फासो और माली की तरफ से पश्चिमी देशों को इसके बाद से चेतावनी भी दी जा रही है। बुर्किना फासो के 35 साल के राष्‍ट्रपति ने अमेरिका और फ्रांस को चैलेंज दिया है।

नाइजर में पिछले दिनों हुए तख्‍तापलट की आग की लपटें पश्चिमी African  देशों तक भी फैलने लगी है। तख्‍तापलट के बाद बुर्किना फासो के शासक और राष्‍ट्रपति के तौर पर राज कर रहे 35 साल के जनरल इब्राहिम ट्रोरे ने साफ कर दिया है कि अफ्रीका के गुलामी के दिन खत्‍म हो गए हैं।

बुर्किना फासो के शासक जनरल इब्राहिम ट्रोरे ने फ्रांस और अमेरिका को चुनौती दी है। ट्रोरे ने यूरेनियम और सोने के निर्यात पर प्रतिबंधित लगा दिया है। बताया जा रहा है कि ये यूरेनियम अमेरिका और फ्रांस निर्यात होता था। ट्रोरे पिछले साल से ही खबरों में हैं जब उन्‍होंने देश में तख्‍तापलट को अंजाम देकर सत्‍ता अपने हाथों में ले ली थी। उन्‍होंने फ्रांस की सेनाओं को भी देश से निकाल दिया था।

‘अब या तो मातृभूमि या मृत्यु’

बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्रोरे ने घोषणा की कि पूरी आजादी के लिए लड़ाई अब शुरू हो गई है। राष्‍ट्रपति ने ट्रोरे ने कहा, ‘ अफ्रीका में पश्चिमी शासन की गुलामी का समय समाप्त हो गया है और पूर्ण स्वतंत्रता की लड़ाई अब शुरू हो गई है। अब या तो मातृभूमि या मृत्यु।’

ट्रोरे ने आगे कहा, ‘मेरी पीढ़ी को यह समझ ही नहीं आता है कि अफ्रीका, जिसके पास इतनी संपत्ति है, आज दुनिया का सबसे गरीब महाद्वीप कैसे बन सकता है? African नेता भीख मांगने के लिए दुनिया भर की यात्रा क्यों करते हैं।’ ट्रोरे के बयान से लगता है कि बुर्किना फासो पश्चिमी देशों के खिलाफ अब नाइजर, गिनी, माली और अल्जीरिया के साथ मजबूत क्षेत्रीय गठबंधन बनाने की तैयारी में है।

बुर्किना फासो और माली ने दी किसी सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी

नाइजर में तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश बुर्किना फासो और माली ने किसी भी सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। एक संयुक्त बयान में बुर्किना फासो और माली ने नाइजर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। साथ ही उनके भाग्य और संप्रभुता पर नियंत्रण लेने के उनके फैसले को स्वीकार किया।

ट्रोरे ने अफ्रीकी नेताओं को बताया कठपुतली

बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्रोरे ने कहा, ‘हम अफ्रीकी नेताओं को कठपुतलियों की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए।’ उन्‍होंने अफ्रीका के नेताओं के लिए कहा कि वो साम्राज्यवादियों की तरफ से हर बार खींचे जाते हैं और फिर नाचते रहते हैं।

नाइजर में तख्तापलट से पश्चिम अफ्रीका में तनाव

बुर्किना फासो और माली ने नाइजर के लोगों और अधिकारियों पर लगाए गए ‘अवैध और अमानवीय प्रतिबंधों’ को मानने से इनकार कर दिया है। नाइजर में तख्तापलट ने पूरे पश्चिम अफ्रीका में तनाव पैदा कर दिया है। नाइजर का तख्तापलट पश्चिम और मध्य अफ्रीका में तीन साल से भी कम समय में सातवां सैन्य अधिग्रहण है। स्थिति काफी तनावपूर्ण और अनिश्चित बनी हुई है।

यह भी पढें-China बढ़ा रहा परमाणु ताकत! बदल डाली PLA की पूरी रॉकेट फोर्स, दुनिया हैरान

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago