अंतर्राष्ट्रीय

शादी और बच्चे बिलकुल नहीं! China में कपल्स के इस फैसले ने बढ़ा दी है Xi Jinping की टेंशन, जानें वजह

साल 2022 से चीन (China) में शादियां रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गईं। रॉयटर्स ने स्थानीय न्यूज आउटलेट यिकाई के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। डेटा में पिछले एक दशक में शादियों में लगातार गिरावट को दिखाया है। देश में कड़े कोरोना में लॉकडाउन के चलते वैवाहिक आंकड़ों पर असर पड़ने की संभावना है। नागरिक मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर इसे लेकर कुछ आंकड़े शेयर किए गए हैं। इससे ये साफ होता है पिछले साल केवल 68.3 लाख कपल्स ने अपना विवाह रजिस्ट्रेशन कराया। पिछले साल की तुलना में यह संख्या करीब 8 लाख तक कम है।

राजधानी बीजिंग समेत देश के अन्य शहरों में पिछले साल जीरो कोविड पॉलिसी लागू थी। इसके चलते करोड़ों लोग हफ्तों तक अपने घरों में बंद रहे। माना जा रहा है कि विवाहितों की संख्या में आई गिरावट का यह बड़ा कारण हो सकता है। यह खबर ऐसे वक्त सामने आई है जब चीन पहले से ही घटती जन्म दर और गिरती जनसंख्या का सामना कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि 2022 में चीन की आबादी में छह दशक बाद पहली बार गिरावट देखी गई। यह गिरावट की लंबी अवधि की शुरुआत हो सकती है, जिसका देश की अर्थव्यवस्था और दुनिया पर असर पड़ सकता है।

चीन जन्म दर में गिरावट से भी परेशान

चीन में जन्म दर पिछले साल गिरकर प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 बर्थ पर आ गई, जो 2021 में 7.52 से भी कम है। इसका मतलब यह है कि चीन अमीर होने से पहले बूढ़ा हो सकता है। दरअसल, देश में कार्यबल सिकुड़ रहा है और स्थानीय सरकारों को बुजुर्ग आबादी पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है। पिछले महीने ही विवाह को प्रोत्साहित करने और जन्म दर को बढ़ावा देने को लेकर पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया। इसका मकसद चीन के 20 से अधिक शहरों में विवाह और बच्चे पैदा करने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़े: China Population: आबादी बढ़ाने की कोशिशों में लगा China, जन्म दर को बढ़ाने के लिए लॉन्च करेगा खास प्रोजेक्ट

भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को छोड़ा पीछे

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है। चीन को पीछे छोड़ भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 (वर्ष) आयु वर्ग की, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 आयु वर्ग की और 7 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की है। विभिन्न एजेंसियों के अनुसार, भारत की आबादी करीब 3 दशकों तक बढ़ते रहने की उम्मीद है। यह 165 करोड़ पर पहुंचने के बाद ही घटना शुरू होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago