Hindi News

indianarrative

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका को बर्बाद कर रहे हैं बाइडन, यही हाल रहा तो एक दिन हम भी यूक्रेन की तरह…

Donald Trump ने कहा- अमेरिका को बरबाद कर रहे हैं Joe Biden

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जब भी मौका मिलता है वो मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर तंज कसने से बाज नहीं आते हैं। यूक्रेन पर हमले को लेकर तो उन्होंने बाइडन को जिम्मेदार ठहराया ही है अब उन्होंने कहा है कि, डेमोक्रेट्स और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का प्रशासन अमेरिका को तबाह कर रहा है। वो इससे पहले भी यूएस राष्ट्रपति पर कई आरोप लगा चुके हैं।

ओहियो में आयोजित एक रैली में ट्रंप ने कहा कि, सच यह है कि चुनाव में धांधली हुई, और चोरी हुई। अब हमारे देश को तबाह किया जा रहा है। हमारा देश तबाह हो रहा है, हमारा देश नरक में जा रहा है। हमने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब घटनाओं को याद करते हुए उनका मजाक उड़ाया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, हमारे पास अभी एक राष्ट्रपति है, जिसे बिल्कुल पता नहीं है कि आखिर क्या हो रहा है। वह हवा से हाथ मिला रहा है, वह हतप्रभ होकर घूम रहा है और ईस्टर खरगोश से आदेश ले रहा है।

इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि, बाइडन यह सब कर रहे हैं जबकि (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन परमाणु हथियारों और दुनिया को नष्ट करने के बारे में बात करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासन अमेरिका में पेट्रोल की उच्च कीमतों और रिकॉर्ड मुद्रास्फीति के लिए जिम्मेदार है। बता दें कि, अभी कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि, वह फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

एल रैली के दौरान ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा था कि, सच्चाई यह है कि मैं दो बार दौड़ा, मैं दो बार जीता, मैंने पहली बार की तुलना में दूसरी बार बहुत बेहतर किया। और अब हमें इसे फिर से करना पड़ सकता है। क्यों यहां कोई है जो मुझे फिर से जौड़ते देखना चाहेगा। उनके इसी बयान के बाद से दुनियाभर में यह कयास लगाए जाने लगा कि अगले चुनाव में ट्रंप एक बार फिर से मैदान में उतर सकते हैं।