Hindi News

indianarrative

पश्चिमी देशों के अफवाह के चक्कर में Russia में अचानक बढ़ गया condom का मांग- देखें कैसे

सिर्फ एक अफवाह ने रूस में अचानक बढ़ा दी कंडोम की मांग

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते यूक्रेन का भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी देश रूस पर भी कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके चलते देश को आर्थिक गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। जंग के बीच यूरोप के कई देशों में कई चीजों की अचानक मांग बढ़ गई जिसके चलते दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। यूरोप के कई देशों में पोटैशियम आयोडाइड की गोलियों की मांग बढ़ गई थी तो अब इसी बीच एक रिपोर्ट आई की रूस में कंडोम की अचानक मांग बढ़ गई है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि, रूस के लोग कंडोम का भंडारण कर रहे हैं और कंडोम की बिक्री में 170 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने रूस पर तमाम तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके अलावा कई बड़ी कंपनियां भी रूस से अपना नाता तोड़ चुकी हैं। इनमें कंडोम बनाने वाली भी कई कंपनियां शामिल हैं। इसी आशंका के बीच लोग सोच रहे हैं कि भविष्य में रूस में कंडोम की भी कमी हो सकती है। जैसे ही यह बात फैली लोग कंडोम खरीदने लगे।

विशेषज्ञों के मुताबिक हालांकि इसके आसार कम हैं कि कंडोम की कमी होगी लेकिन अब एक तरीके से इस अफवाह ने बड़ा रूप ले लिया है। इसी के चलते लोग कंडोम के कई पैकेट खरीदकर स्टोर कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रूस के एक बड़े ऑनलाइन रिटेलर ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च के पहले दो हफ्तों में कंडोम की बिक्री में 170 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, कंडोम की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 32 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, एक ब्रिटिश कंडोम निर्माता कंपनी अभी भी अपना बिजनेस रूस में जारी रखा है। जंग की बात करें तो आज युक्रेन पर हमला किए रूस को लगभग एक महीना हो गया और इतने दिनों में लगभग पूरे यूक्रेन में भारी तबाही मचा हुआ है।