Hindi News

indianarrative

अरे ये क्या, Russia के राष्ट्रपति Putin की गर्लफ्रेंड अलीना सिक्योरिटी गार्ड से लड़ा रही हैं इश्क!

Putin की गर्लफ्रेंड अलीना

Russia के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड को लेकर एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आ रही है। Putin की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा का किसी सिक्योरिटी गार्ड से गुपचुप अफेयर चला रही हैं।वहीं, अलिना और पुतिन के बारे में सीक्रेट फैमिली समेत कई तरह की अफवाहें हैं।

पुतिन को मालूम है धोखा दे रही है उनकी गर्लफ्रेंड

Russia के लिए ओलंपिक्‍स में स्वर्ण पदक लाने वाली अलीना काबेवा एक बार फिर से सुर्खियों में है। अलीना वहीं है,जिनके बारे में कहा जाता है कि वह Russia की प्रथम महिला और राष्ट्रपति Putin की दूसरी पत्‍नी हैं। लेकिन आजकल वो किसी और कारण से पश्चिमी मीडिया की ख़बरों का हिस्सा बनी हुई हैं।

ब्रिटेन के अखबार डेली मिरर ने यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक अलीना काबेवा अपने ही एक सिक्‍योरिटी गार्ड के साथ ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। कहा जा रहा है कि अलीना इस समय अपने एक सिक्‍योरिटी गार्ड के लिए आकर्षित हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि Russia के राष्ट्रपति Putin इस समय यूक्रेन से जारी जंग में बुरी तरह व्यस्त हैं, वो हर वक्त यूक्रेन से चल रही लड़ाई को लेकर सोचते रहते हैं,लिहाजा वो अपनी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा को नजरअंदाज कर रहे हैं।

पिछले दिनों ख़बरें आई थी कि Putin की प्रेमिका अलीना के ख़िलाफ स्विट्जरलैंड में जांच चल रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि अलीना अपने चार बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड में रह रही हैं।

बताया जा रहा है कि अलीना के साथ जो चार बच्चे हैं उनके पिता Putin हैं। माना जाता है कि 40 साल की जिमनास्ट का 70 साल के पुतिन के साथ पिछले करीब 10 सालों से अफेयर हैं और दोनों की एक सीक्रेट फैमिली है।

पुतिन कर रहे हैं अलीना को इग्‍नोर?

कहा जाता है कि अलीना हर साल 9.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाती हैं और उनके पास आलिशान मेबैक कारों का एक कलेक्‍शन भी है। एक न्यूज चैनल के मुताबिक पिछले कुछ समय से दोनों का अफेयर जारी है। दावे के मुताबिक पुतिन हाल ही में काबेवा को खुले तौर पर नजरअंदाज कर रहे हैं और यहां तक कि जब वह उनके साथ घर पर होते हैं तो अलीना से बात भी नहीं करते हैं।

पॉपुलर यूक्रेनी मीडिया आउटलेट ओबोजरेवाटेल.एड के मुताबिक पुतिन को अलीना के अफेयर के बारे में बता दिया गया है। मगर उन्‍होंने इस बात को भी नजरअंदाज कर दिया है।

पुतिन के करीबियों को है सब कुछ मालूम

पुतिन ने अलीना के नए ‘लव इंट्रेस्‍ट’ के बारे में जानने की कोई कोशिश नहीं की है। यूक्रेनी आउटलेट के मुताबिक काबेवा, पुतिन के तीन बच्‍चों की मां हैं। लेकिन अब एक सिक्‍योरिटी गार्ड के प्‍यार में गिरफ्तार हैं। पुतिन ने यह भी जानने की कोशिश नहीं की है कि उनकी प्रेमिका किसके लिए उनके साथ धोखा कर रही है। एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार पुतिन का आंतरिक घेरा कुछ समय से उनके निजी जीवन में जारी ड्रामे को देख रहा है।

यह भी पढ़ें-Russia के सामने नॉर्थ कोरिया ने खोला हथियारों का जखीरा, किम की सैन्य ताकत देख सन्न रह गए सर्गेई शोइगू