Hindi News

indianarrative

Russia के सामने नॉर्थ कोरिया ने खोला हथियारों का जखीरा, किम की सैन्य ताकत देख सन्न रह गए सर्गेई शोइगू

Russia के सामने किम ने खोला हथियारों का भंडार

Russia  के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु हथियारों की डील को लेकर उत्तर कोरिया से सनकी तानाशाह किम जोंग उन से मिले। किम जोंग उन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के सामने हथियारों का भंडार खोल कर रख दिया। किम जोंग ने सर्गेई शोइगू को खुद सैन्य ताकत  दिखाई।

Russia के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने प्योंगयांग में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सैन्य संबंधों पर भी चर्चा की। सर्गेई शोइगू कोरियाई युद्धविराम की 70वीं वर्षगांठ पर उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। इस दौरान किम जोंग उन ने सर्गेई शोइगू को उत्तर कोरिया के हथियार दिखाए।

रूसी रक्षा मंत्री किम ने दिखाई हथियारों का भंडार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सैन्य मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल पर चर्चा के लिए रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। सरकारी मीडिया ने यह बृहस्पतिवार को जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि यूक्रेन के खिलाफ रूस (Russia)के युद्ध के प्रति उत्तर कोरिया का समर्थन फिर सामने आया।उत्तर कोरिया आज 1950-53 के युद्धविराम की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस युद्धविराम के बाद कोरियाई जंग थम गई थी। इस दौरान किम जोंग उन ने रूसी रक्षा मंत्री को उत्तर कोरिया के हथियारों की प्रदर्शनी भी दिखाई। किम जोंग उन खुद रूसी रक्षा मंत्री को हर एक हथियार की खासियत बताते हुए नजर आए।

दोनों देशों के बीच हुई सैन्य चर्चा

उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम और शोइगु की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने ‘राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के माहौल को लेकर आपसी चिंता के मामलों’ पर सहमति व्यक्त की। हालांकि दोनों नेताओं के बीच जिन मुद्दों पर सहमति बनी उनके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ जानकारी नहीं दी गई।

किम जोंग उन पर रूस को हथियार देने का आरोप

उत्तर कोरिया यूक्रेन युद्ध के सिलसिले में रूस के पक्ष में खड़ा रहा है। उसका कहना है कि अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों की ‘वर्चस्ववादी नीति’ ने रूस को अपने सुरक्षा हितों की रक्षा के वास्ते सैन्य कार्रवाई करने के लिए बाध्य किया है। अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने उत्तर कोरिया पर यूक्रेन युद्ध में रूस को हथियार देने का आरोप आया है। लेकिन उत्तर कोरिया ने इस आरोप से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें-America के इस सुपरसोनिक सीक्रेट विमान से Russia-China परेशान, तस्वीरों ने उड़ाए दुश्मनो के होश