Hindi News

indianarrative

बेवफा Girlfriend से नाराज Boyfriend ने म्यूजियम की 2500 साल पुरानी मूर्तियों पर उतारा गुस्सा, फिर क्या हुआ- यहां देखें

बॉयफ्रेंड कर बैठा 40 करोड़ रुपए का नुकसान

जब किसी व्यक्ति को प्यार में धोखा मिलता है या उसके पार्टनर से लड़ाई हो जाती है तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। यही नहीं अपने गुस्से में इंसान कई बार इतनी ज्यादा हदें पार कर देता है कि जिसका उसे बड़ा खामियाजा चुकाना पड़ता है। इस ही कुछ 21 साल की इस लड़के के साथ जिसका उसकी गर्लफ्रेंड से लड़ाई हो गई। जिसके उसने गुस्से में आकर 40 करोड़ रुपए का नुकसान कर दिया।  यह घटना अमेरिका के डलास शहर की है जहां गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का झगड़ा करना म्यूजियम अथॉरिटी को भारी पड़ गया।

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका के रहने वाले 21 वर्षीय ब्रायन हर्नांडेज नाम के इस शख्स की लड़ाई अपनी गर्लफ्रेंड से हो गई। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लड़के का गुस्सा उसके सिर पर सवार हो गया। इसके बाद वह एक म्यूजियम में घुस गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने म्यूजियम में रखी करीब ढाई हजार साल पुरानी कलाकृतियों को तोड़ दिया जिनकी कीमत करीब 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह शख्स पहले कुर्सी से म्यूजियम का दरवाजा तोड़कर उसमें दाखिल हुआ और फिर यहां रखे सामान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

इस आशिकी कारस्तानी तो देखो खुद तोड़फोड़ की म्यूजियम में रखी चीजों को नुकसान पहुंचाया। ढाई हजार साल पुरानी कलाकृतियों को तोड़ दिया, उसके बाद उसे अहसास हो गया कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। फिर उसने पुलिस को फोन करके पूरी बात बताई और यह भी बात बताएं कि उसकी गर्लफ्रेंड से उसका झगड़ा हो गया था। जिसके चलते उसने इस बेवकूफी को अंजाम दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।