Hindi News

indianarrative

Independence Day: America ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को भेजा बधाई संदेश।

America ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

America ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई संदेश भेजा है। बधाई संदेश में अमेरिका ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है और कहा है कि दोनों देशों के रिश्तों में पहले से काफी मजबूती आई है। संदेश में उन्होंने कहा कि भारतवासियों की शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने और इसके लिए गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। 

America के विदेश मत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस मौके पर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ता है,क्योंकि दोनों देश एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम कर रहा है जो खुली,समृद्धि ,सुरक्षित ,स्थिर और लचीली है।

उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, हम भारत के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, क्योंकि वे इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 76 वर्ष मना रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की गहराई पर विचार करेंगे और हम भारतीय लोगों के गौरवपूर्ण इतिहास का जश्न मनाएंगे, जो हमारे द्वारा मिलकर बनाए जा रहे उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं।”

‘दुनिया के लिए मिलकर कर रहे हैं दोनों देश’

America के विदेश मंत्री ने कहा, “पिछले साल देखा गया कि अमेरिका-भारत के संबंध पहले से अधिक गहरा और व्यापक हो गए हैं। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में, हमने अपने राष्ट्रों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाया बनाया है, जो धीरे-धीरे और मजूबत हो रहा है। हम एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम करते हैं, जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली है।”

यह भी पढ़े-अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका Mary Millben ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की खास वीडियो,भारत को दी 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई।