Hindi News

indianarrative

Russia ने कहा मेरे खिलाफ जाने से पहले… जरूर सोच लेना, India ने कहा हमारा तो स्टैंड साफ है

UN में चौथी बार रूस के खिलाफ भारत ने नहीं किया मतदान

रूस का यूक्रेन पर आज जंग का 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला कर अपने नियमंत्र में ले लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25से 30फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है। इस बीच रूस को इस जंग से रोकने के लिए पश्चिमी देश लगातार कोशिश कर रही हैं। लेकिन पुतिन अपने फैसले पर अडिग हैं। अब एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में बैठक बुलाई गई। जिसमें रूस के खिलाफ मतदान हुआ लेकिन भारत ने यहां पर अपना स्टैड साफ रखा है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पड़ोसी देशों को दी चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपना गलत इस्तेमाल न करें।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में चौथी बार रूस के खिलाफ बोलने से भारत ने कन्नी काट ली है। भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई की जांच के प्रस्ताव को लेकर हुए वोटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, यूएनएचआरसी ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई की एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग स्थापित करने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र की 47सदस्यीय इस परिषद में यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति पर एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान हुआ। प्रस्ताव पारित कर दिया गया। प्रस्ताव के पक्ष में 32मत पड़े जबकि दो वोट (रूस और इरित्रिया) इसके खिलाफ पड़े, वहीं भारत, चीन, पाकिस्तान, सूडान और वेनेजुएला सहित 13देशों ने इस मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि वह रूस पर और प्रतिबंध लगाकर स्थिति की गंभीरता को और न बढ़ाएं। उन्होंने है कहा कि, हमारे पड़ोसियों के प्रति हमारी कोई गलत मंशा नहीं है। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि स्थिति को न बढ़ाएं और कोई प्रतिबंध न लगाएं। हम अपने सभी दायित्वों को पूरा करते हैं और उन्हें पूरा करना जारी रखेंगे।