Hindi News

indianarrative

दुनिया में बढ़ी भारत की ताकत, इस देश के प्रधानमंत्री ने हिंदी में किया ट्वीट, PM Modi के कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा

दुनिया में बढ़ रही भारत की ताकत, इस देश के प्रधानमंत्री ने हिंदी में किया ट्वीट

दुनिया के बड़े से लेकर छोटे देश तक भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से भारत इंटरनेशनल लेवल पर काफी मजबूत हुआ है। हर एक मामलों में भारत को चर्चा में शामिल किया जाता है। यहां तक कि, यूक्रेन-रूस जंग में भी दुनिया भारत के रूख की ओर देख रही है। दुनिया के कई देशों का कहना है कि भारत इस जंग को रुकवाने में अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं, भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत के गुरवार को 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हिंदी में ट्वीट करते हुए दोनों देशों को शुभकामनाएं दी और साथ ही पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वो पीएम मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं।

किशिदा ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले आतिथ्य के लिए धन्यवाद। 70 साल पहले आज राजनयिक संबंधों की स्थापना करते हुए जापान और भारत ने मित्रका का नया इतिहास शुरू किया था। उन्होंने आगे लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इस स्मरणीय दिवस को मना कर मैं खुशी का अनुभव कर रहा हूं। हम अपनी पिछली उपलब्धियों के आधार पर हम कंधे से कंधा मिलाकर आगे के रास्ते पर चलेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हर क्षेत्र में मजबूत हुए हैं, चाहे वह सामरिक संबंध हों या आर्थिक या फिर लोगों के बीच पारस्परिक संबंध हों। पीएम मोदी ने कहा कि फुमियो किशिदा की हाल में हुई भारत यात्रा ने कोरोना वायरस महामारी के बाद की दुनिया में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीति और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की रूपरेखा बनाई है।