Hindi News

indianarrative

Russia-Ukraine पर पूरी दुनिया भारत के बयान का कर रही थी इंतजार, UN में कहा- इस युद्ध से इन लोगों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

रूस-यूक्रेन में आसानी से निशाना बन रहे शहरी क्षेत्र- भारत

यूक्रेन इस वक्त रूस के भारी हमले का सामना कर रहा है। रूस अब तक यूक्रेन के कई शहरों को खंडहर बना दिया है। लेकिन, पश्चिमी देशों की ओर से मिल रहे सपोर्ट के चलते यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की हार मानने के लिए तैयार नहीं है। ये जंग नाटो के ही चक्कर में हुई है। न तो पश्चिमी देश यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के लिए बोलते और न ही ये जंग शुरू होती है। इसके साथ ही यूक्रेन को पूरी तरह से पश्चिमी देशों की ओर से सपोर्ट भी मिल रहा है। उधर रूस के खिलाफ अमेरिका, नाटो और पश्चिमी देश दुनिया को एक साथ इकट्ठा करना चाहते हैं। लेकिन, कई देश ऐसे हैं जिनकी रूस से अच्छी दोस्ती है। भारत उनमें से एक है। संयुक्त राष्ट्र में जब रूस के खिलाफ वोटिंग हुई तो भारत ने खुद को इससे अलग कर लिया और ना ही रूस के खिलाफ गया और ना ही यूक्रेन के पक्ष में। अब भारत ने रूस और यूक्रेन जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, युद्ध में शहरी क्षेत्रों के अहम नागरिक ठिकाने आसान निशाना बनते जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मामले पर भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने कहा, इस युद्ध के कारण बहुत से लोगों की जान गई है और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से परेशानियां खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें पड़ोसी देशों में शरण लेनी पड़ी है। रवींद्र ने कहा, यूक्रेन के हालात पर भारत बेहद चिंतित है। राजनीतिक और शांति प्रयास मामलों की उप सचिव रोजमेरी डि कार्लो ने यूक्रेन के क्रैमेंचक शहर में रूस द्वारा मॉल पर किए गए मिसाइल हमले में मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई।

बदा दें कि, इस बैठक को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्कीन ने भी डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। यह दूसरा मौका था जब युद्ध शुरू होने के बाद जेलेंस्की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के सामने सीधे तौर पर अपनी बात रखें। उधर रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करते जा रहा है। हाल के दिनों में रूस ने अपनी युद्ध की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है, जिसका उसे लाभ भी मिला है। रूस ने जो रणनीति में बदलाव किया है उसके तहत अब वो यूक्रेन के मुख्य शहरों पर ही हमला कर रहा है।