अंतर्राष्ट्रीय

भारत अब पानी के रास्ते ही चीन और पाकिस्तान को कर देगा तबाह, जाने क्रूज ब्रम्होस मिसाइल की खासियत

BrahMos Supersonic Missile: भारत की तरफ से देखा जाये तो चीन और पाकिस्तान अब चाह कर भी खुद को बचा नहीं सकता है। जी हां, दुश्मनों के हर मंसूबे को विफल करने को तैयार हो गया है भारत का सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस। दरअसल, बीते रविवार को भारतीय नौसेना ने अपने खतरनाक युद्धपोत आइएनएस मोरमुगाओ (D67) विध्वंसक से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण करके दुश्मनों में खलबली मचा दी है।

मालूम हो यह INS मोरमुगाओ (D67) विध्वंसक का पहला पहला ब्रह्मोस परीक्षण था। आइएनएस मोरमुगाओ विध्वंसक ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल फायरिंग के साथ एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। प्रोजेक्ट 15बी के तहत भारतीय नौसेना में विशाखापट्टनम श्रेणी का यह दूसरा विध्वंसक है। इस युद्धपोत को दिसंबर 2022 में भारतीय नौसेना कमीशन में शामिल किया गया था। तो चलिए अब आपको बताते हैं इसकी प्रमुख खासियतों से परिचित करवाते हैं।

भारत की इस मिसाइल की खासियत

इस खतरनाक युद्धपोत को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। इसकी लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। युद्धपोत का वजन करीब 7400 टन है। इस युद्धपोत ने भारतीय नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है। INS मोरमुगाओ का नामकरण पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है।

ये भी पढ़े: BrahMos का नया बाहुबली! चीन-पाक में मच गई खलबली, नौसेना ने किया BrahMos Supersonic Missile का सफल परीक्षण

भारत का खतरनाक युद्धपोत

यह स्वदेशी और भारत के खतरनाक युद्धपोतों में से एक है। INS मोरमुगाओ नौसेना का सबसे शक्तिशाली विध्वंसक है। यह 30 समुद्री मिल की अधिक गति से भी चल सकता है। INS मोरमुगाओ ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है। इसमें इजराइल का रडार एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का पता लगा सकता है। 127 मिलीमीटर गन से लैस INS मोरमुगाओ 300 किलोमीटर दूर से लक्ष्य को निशाना बनाने में भी सक्षम है। इस पर AK-630 एंटी मिसाइल गन सिस्टम लगा है।

परमाणु, जैविक युद्ध लड़ने में सक्षम

यह युद्धपोत परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध लड़ने में बेहद लाभकारी है। भारतीय नौसेना के पास इस तरह के चार ‘विशाखापत्तनम’ श्रेणी के विध्वंसकों हैं। यह जहाज ‘मोरमुगाओ’ पी15 ब्रेवर क्लास का दूसरा जहाज है। यह जहाज सभी हथियारों और सेंसर के साथ पूरी तरह से तैयार है और किसी भी तरह की ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago