Hindi News

indianarrative

ईरान ने कहा- न्यूक्लियर रिसर्च रखूंगा जारी, कोई नहीं रोक सकता

ईरान ने कहा- न्यूक्लियर रिसर्च रखूंगा जारी

पिछले काफी समय से दुनियाभर में ईरान को लेकर खुब चर्चा हुई और अब भी हो रही है। ईरान ने इधर बीच न्यूक्लियर हथियारों को लेकर काम तेज कर दिया था जिसे लेकर दुनिया के कई देश सक्ते में आ गए थे। अब एक बार फिर से ईरान ने साफ लहजे में कहा है कि, वह न्यूक्लियर रिसर्च जारी रखेगा क्योंकि उसके पास इसका अधिकार है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा है कि, इसे कोई भी समझौता नहीं रोक सकता है।

Also Read: 2300 साल पुरानी मंदिर के बाद अब Pakistan में मिलीं 1800 साल पुरानी बौद्ध कलाकृतियां

ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली शामखानी ने कहा है कि तेहरान को न्यूक्लियर रिसर्च और डेवलपमेंट जारी रखने का अधिकार है। इस पर किसी भी समझौते से अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव शामखानी ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि ईरान के अनुसंधान और विकास को जारी रखने और अपनी शांतिपूर्ण परमाणु क्षमताओं और उपलब्धियों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ बनाए रखने के कानूनी अधिकार को किसी भी समझौते से रोका नहीं जा सकता है।

बता दें कि, अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु सहयोग परियोजनाओं की इजाजत देने के लिए ईरान को प्रतिबंधों में छूट को बहाल कर दिया है। ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों से संबंधित कई प्रतिबंधों से छूट देने के लिए साइन किए गए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप प्रशासन ने ये छूट समाप्त कर दी थीं। ट्रंप 2018 में इस समझौते से पीछे हट हए थे और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया था।

Also Read: बीजिंग ओलंपिक में Ukraine की एंट्री होते ही सो गए पुतिन- देखें तस्वीरें

बता दें कि, यह समझौता 2015 में हुआ था। ईरान ने चीन, फ्रांस, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ परमाणु समझौता किया था। इस समझौते के तहत ईरान के परमाणु संवर्द्धन कार्यक्रम को सीमित करने के बदले उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में कुछ छूट दी जानी थी। लेकिन अमेरि