Hindi News

indianarrative

चाकू की घटना से फिर दहला Japan- टोक्यो में ट्रेन के अंदर शख्स ने 17 लोगों को किया घायल, ट्रेन में लगा दी आग

जापान: ट्रेन में जोकर की कॉस्‍ट्यूम में घुसे शख्स ने यात्रियों पर चाकू से किया हमला

जापान की राजधानी टोक्यो से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। टोक्यो ट्रेन के अंदर एक जोकर की पोशाक पहने 24 वर्षीय शख्स ने यात्रियों पर उस वक्त हमला कर दिया जब ट्रेन लोगों से खचाखच भरी हुई थी। इस सनकी शख्स ने ताबड़तोड़ चाकू से हमले करते हुए 17 लोगों को जख्मी कर दिया है। घायलों में से एक की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद सनकी शख्स ने ट्रेन में आग भी लगा दी।

हमलावर बैटमैन की जोकर वाली ड्रेस में था, वो अचानक ट्रेन में घुसा और यात्रियों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। इस घटना की ट्विटर पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की कोच में अपनी जान बचाने के लिए यात्री भाग रहे हैं। कुछ सेकेंड बाद ट्रेन की कोच में आग की लपटे भी उठने लगती हैं। कुछ यात्री इस दौरान ट्रेन की खिड़कियों से प्लेटफॉर्म पर उतरने लगे। वहीं, पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ट्विटर पर एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जोकर की कॉस्ट्यूम में एक शख्स जश्मा पहने, बैंगनी सूट और चमकीले हरे रंग की शर्ट पहने हुए है। ट्रेन में यात्रियों पर चातू से हमला करने वाला ये शख्स घटना के बाद ट्रेन में सिगरेट पीता नजर आ रहा है। स्थानी मीडिया के मुताबकि, आरोपी ने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों को मारना चाहता है ताकि उसे 'मैत की सजा' मिल सके। घटना के दौरान, दर्जनों दमकलकर्मी और पुलिस अधिकारी स्टेशन के बाहर मौजूद दिखे।

जापान में यह पहली बार नहीं है जब कोई शख्स चाकू से हमला किया हो। इससे पहले अगस्त महीने में टोक्यो में ही एक कम्यूटर ट्रेन में चाकूबाजी की घटना हुई जिसमें 9 लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। संदिग्ध आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया लेकिन बाद में उसने सरेंडर कर दिया था।